वसंत ऋतु पर 10 वाक्य – 10 lines on spring season in Hindi

बसंत ऋतु पर 10 लाइन निबंध या वसंत ऋतु पर वाक्य लिखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं यहां पर हम आपको बसंत ऋतु के बारे में कई सारे वाक्य देने वाले हैं। Class 2 से लेकर class 5, class 10 तक के बच्चे इन वाक्यों का प्रयोग कर बसंत ऋतु पर निबंध लिख सकते हैं।

10 lines on basant ritu in hindi

वसंत ऋतु पर 10 वाक्य

  1. भारत में वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा माना जाता है।
  2. बसंत ऋतु में पेड़ पौधे हरे भरे हो जाते हैं और चारों तरफ हरियाली दिखाई देती है।
  3. बसंत ऋतु में मौसम खुशनुमा और खूबसूरत हो जाता है।
  4. इस ऋतु में कोयल पक्षी बहुत ही मधुर आवाज निकालती है जोकि सुनने में बहुत ही प्यारी लगती है।
  5. बसंत ऋतु सर्दी के मौसम के बाद आता है।
  6. बसंत ऋतु में मौसम ना ही अधिक ठंड होता है ना ही अधिक गर्म।
  7. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
  8. हिन्दू पंचांग के अनुसार वसंत ऋतु का आगमन हर वर्ष माघ महीने के शुक्ल पंचमी को होता है।
  9. फरवरी-मार्च महीने से वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है।
  10. यह किसानों के लिए विशेष मौसम है इसमें किसानों की फसलें पकने लगते हैं।

यह भी पढ़िए: वसंत ऋतु पर निबंध – 100, 150 शब्द | Spring Season Essay in Hindi

वसंत ऋतु पर 5 वाक्य – 5 Sentences about Basant Ritu in Hindi

  1. बसंत ऋतु को हम ऋतुराज भी कहते हैं।
  2. बसंत ऋतु में बसंत पंचमी मनाई जाती है।
  3. बसंत पंचमी के दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन होता है।
  4. माना जाता है की बसंत पंचमी के दिन ही माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है।
  5. इस ऋतु में वृक्ष के पत्ते झड़ जाते हैं और नए पत्ते उग जाते हैं।

वसंत ऋतु पर 10 लाइन निबंध

  1. बसंत ऋतु में सर्दी और गर्मी दोनों के बीच का मौसम होता है।
  2. बसंत ऋतु सबसे सर्वश्रेष्ठ ऋतु माना जाता है।
  3. इस ऋतु को ऋतुराज की संज्ञा दी गई है।
  4. इस ऋतु में वृक्षों पर नए पत्ते लग जाते हैं।
  5. इस मौसम में ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने नए वस्त्र धारण कर लिए हो।
  6. पेड़ पौधे और पशु पक्षी भी इस मौसम का भरपूर आनंद लेते हैं।
  7. वसंत ऋतु में रंग बिरंगे फूल खिलते हैं। इस मौसम में पेड़ों पर नए पत्ते लगते हैं।
  8. बसंत ऋतु को त्योहारों का रितु भी कहा जाता है। इसमें होली, महाशिवरात्रि, बसंत पंचमी जैसे पर्व मनाए जाते हैं।
  9. इस ऋतु में फसल पकते हैं और नई नई सब्जियां भी खाने को मिलती हैं।
  10. इस ऋतु में हमें हमारे पसंदीदा फल आम खाने को मिलता है।

आगे पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *