शीत ऋतु पर 10 वाक्य | 5 – 10 सर्दी के मौसम पर वाक्य

भारत में 6 ऋतुओं के प्रकार होते हैं जिनमे से एक शीत ऋतु होता है। ठण्ड के मौसम को शीत ऋतू कहा जाता है। आज हम स्कूल के बच्चों के लिए शीत ऋतु पर 10 वाक्य और निबंध लेकर आये हैं। सर्दी के मौसम पर 10 लाइन निबंध, शीत ऋतू पर 5 वाक्य या 10 Lines on Winter Season in Hindi लिखने के लिए आप इस जानकारी का उपयोग कर सकते हैं।

10 Lines on Winter Season in Hindi

शीत ऋतु पर 10 वाक्य

  1. शीत ऋतु में ठण्ड का मौसम होता है।
  2. शीत ऋतू को शिशिर ऋतु भी कहा जाता है।
  3. शीत ऋतु में रातें लम्बी और दिन छोटे होते हैं।
  4. इस मौसम में ठण्ड से बचने के लिए लोग स्वेटर और गर्म कपडे पहनते हैं।
  5. इस ऋतु में धूप की तेजी कम हो जाती है जिससे तापमान ठंडा रहता है।
  6. शाम होते होते ठण्ड बढ़ जाती है और रात में मौसम सबसे अधिक ठंडा होता है।
  7. सर्दी के मौसम में सुबह घना कोहरा छा जाता है जिससे चारों ओर अंधेरा दिखाई देता है।
  8. शीत ऋतु में सुबह पेड़-पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदे दिखाई देती हैं जो की मोतियों के समान लगती हैं।
  9. शीत ऋतु मकर सक्रांति, बसंत पंचमी, क्रिसमस आदि त्योहार मनाए जाते हैं।
  10. शीत ऋतु में दिसंबर और जनवरी का महीना सबसे ज्यादा ठंड वाला महीना होता है।

यह भी पढ़िए: शीत ऋतु पर निबंध हिंदी में

शीत ऋतु पर 5 वाक्य

  1. सर्दी के मौसम को शीत ऋतु कहा जाता है। इस समय ठंड बढ़ जाती है और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं।
  2. रात में सोने के लिए हमें रजाई कंबल आदि का उपयोग करना पड़ता है। लोग सुबह-शाम को आग जलाकर तापना भी पसंद करते हैं।
  3. सर्दी के दिनों में आसमान साफ़ और नीला दिखाई देता है। कभी-कभी घना कोहरा छा जाता है जिससे देखने में परेशानी होती है।
  4. सर्दी का मौसम कई सारे त्योहारों को लेकर आता है, दीपावली, लोहड़ी, छठ-पूजा, क्रिसमस जैसे त्यौहार का लोग भरपूर आनंद लेते हैं।
  5. स्कूलों में शीत ऋतू में शीतकालीन छुटियाँ भी दी जाती हैं। शीत ऋतू हमें बहुत अच्छा लगता है।

शीत ऋतु के बारे में 10 लाइन निबंध

  1. शीत ऋतु में मौसम अन्य सभी ऋतुओं की तुलना में सबसे अधिक ठंडा होता है।
  2. ठंड से बचने के लिए स्वेटर, कंबल आदि का उपयोग किया जाता है।
  3. शरीर को गर्म रखने के लिए लोग अलाव जलाकर आग तापते हुए नजर आते हैं।
  4. ठंड बढ़ने पर वातावरण में धुंध और कोहरा छा जाता है।
  5. सर्दियों में लोग धूप सेंकना बहुत पसंद करते हैं।
  6. सर्दी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा मौसम होता है इस समय हमारी पाचन शक्ति बढ़ जाती है और हम ज्यादा काम भी कर पाते हैं।
  7. जब ठंड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो पशुओं और जानवरों को बहुत अधिक परेशानी होती है।
  8. इस मौसम में सूरज की ताप कम हो जाती है।
  9. इस ऋतु में संतरा, अंगूर, सेब, पपीता, अमरूद जैसे स्वादिष्ट फल खाने को मिल जाते हैं।
  10. अगर सब्जियों की बात करें तो मूली, बैगन, फूल गोभी, सरसों , लाल भाजी जैसी मौसमी सब्जियां मिलती हैं।

शीत ऋतु पर 10 वाक्य निबंध, सर्दी के मौसम पर 10 लाइन, 10 Lines on Winter Season in Hindi के बारे में यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें जरुर बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *