फुटबाल पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | Essay on Football in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं फुटबाल पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। हम सभी जानते हैं कि फुटबॉल बहुत ही लोकप्रिय खेल है। हर साल फुटबॉल के टूर्नामेंट का आयोजन दुनिया भर में किया जाता है। इतना ही नहीं बच्चों को भी स्कूलों में फुटबॉल खेलना सिखाया जाता है और बच्चे भी अब चाहते हैं कि वो इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाएं। ऐसे में कई बार विद्यार्थियों को फुटबॉल पर निबंध लिखने के लिए परीक्षा में कहा जाता है। तो अगर आप भी एक विद्यार्थी हैं और फुटबॉल के ऊपर अलग-अलग शब्दों में निबंध ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को पूर पढ़ें। 

फुटबॉल पर निबंध

फुटबाल पर निबंध 100 शब्दों में

फुटबॉल एक बहुत ही प्रसिद्ध और रोमांचक खेल है जिसे पूरी दुनिया के लोग पसंद करते हैं। यह एक बहुत ही पुराना खेल है जिसे पुराने जमाने से ही लोग खेलते चले आ रहे हैं। यह खेल 11-11 खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच में खेला जाता है। जब भी किसी खिलाड़ी को गेंद पास करनी होती है तो वह इसके लिए अपने हाथों का उपयोग नहीं कर सकता। फुटबॉल का पूरा खेल पैरों से ही खेला जाता है। यह एक ऐसा खेल है जिसे खेलने के लिए किसी भी इंसान के शरीर में बहुत ज्यादा ऊर्जा होनी चाहिए। 

फुटबाल पर निबंध 150 शब्दों में

पूरे विश्व में सैकड़ों तरह के खेल खेले जाते हैं और फुटबॉल भी उन्हीं खेलों में से एक है। यह एक बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध और लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल खेलने के लिए पूरी दुनिया के हर देश की अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनी हुई है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट खेले जाते हैं जिसमें जो टीम जीतती है उसे पुरस्कार दिया जाता है। 

जब भी फुटबॉल के मैच का आयोजन होता है तो तब उसे देखने के लिए दर्शक भारी मात्रा में जाते हैं। लोगों के इस लोकप्रिय खेल का आविष्कार लगभग 19वीं शताब्दी के मध्य में इंग्लैंड देश में हुआ था। लेकिन इसमें अभी भी कुछ विवाद है क्योंकि चीन इस बात का दावा करता है कि उसने सबसे पहले फुटबॉल का आविष्कार किया था। 

जो भी टीम फुटबॉल खेलती है उसे बहुत सारे नियमों के समूह का पालन करना होता है। यह नियम इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड के द्वारा बनाए जाते हैं। वैसे तो फुटबॉल के मैच साल भर होते रहते हैं लेकिन फीफा मतलब की फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन हर 4 साल बाद फुटबॉल विश्व कप खेल को आयोजित करवाता है। इस फुटबॉल विश्व कप मैच को देखने के लिए दुनिया भर के दर्शक बहुत ही ज्यादा उत्सुक और उत्साहित रहते हैं। 

फुटबाल पर निबंध 250 शब्दों में

फुटबॉल दुनियाभर में मशहूर खेल है जिसे सभी लोग बड़े चाव से देखते हैं। ‌इस खेल का आविष्कार सदियों पहले हो गया था और फिर इसे फुटबॉल का नाम दिया गया। जिस समय इस खेल का आविष्कार हुआ था उस समय कुलीन अंग्रेजों के शाही घरानों में यह खेल बहुत शौक से खेला जाता था। 

धीरे-धीरे इस खेल में बहुत से सुधार हुए और आधुनिक फुटबॉल की अगर बात करें तो इसमें अब दो टीमें एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करतीं हैं। जो भी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है। हर टीम में 11 खिलाड़ी होना जरूरी होता है। आज फुटबॉल को पूरे विश्व में ना सिर्फ देखा जाता है बल्कि खेला भी जाता है और यही कारण है कि यह खेल आज बहुत ज्यादा प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। ऐसे बहुत सारे फुटबॉल प्रेमी हैं जो लाइव मैच देखने के लिए हजारों रुपए खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते। ‌

जब भी किसी देश में फुटबॉल टूर्नामेंट होता है तो वहां पर दर्शक अपनी फेवरेट टीम को हौसला देते हैं। अपने दर्शकों की तरफ से हौसला मिलने पर फुटबॉल के खिलाड़ियों में भी उत्साह भर जाता है और इस वजह से वो खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। 

हर गुजरते दिन लोगों के बीच फुटबॉल के लिए उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। युवा वर्ग के लोग ही नहीं बल्कि सभी उम्र के लोग इस खेल का भरपूर आनंद लेते हैं। मौजूदा समय में फुटबॉल को क्रिस्प और शार्ट कर दिया गया है और यही वजह है कि आज की पीढ़ी इस गेम को इतना ज्यादा पसंद करती है।

फुटबाल पर निबंध 500 शब्दों में

फुटबॉल इस पूरी दुनिया में खेला जाने वाला एक बहुत ही मनोरंजक खेल है। हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फुटबॉल युवाओं के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। फुटबॉल खेलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और इसमें युवा वर्ग अपना एक बेहतरीन कैरियर भी बना सकते हैं। पहले फुटबॉल पश्चिमी देशों में अधिकतर खेला जाता था। लेकिन धीरे-धीरे यह खेल पूरी दुनिया के लोगों द्वारा पसंद किया जाएगा और खेला जाने लगा। 

फुटबॉल का खेल दो टीमों के बीच में खेला जाता है और हर टीम में 11-11 खिलाड़ी शामिल होते हैं। फुटबॉल एक आयताकार मैदान में खेला जाने वाला खेल है। दोनों टीमों में से जो भी टीम सबसे ज्यादा गोल करती है उनको ही विजेता घोषित किया जाता है। पर फुटबॉल खेलने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं और उन नियमों का सभी खिलाड़ियों के द्वारा मानना जरूरी होता है। ‌

फुटबॉल खेल के नियम

फुटबॉल के खेल को खेलने के लिए बहुत से नियम भी होते हैं जोकि निम्नलिखित इस प्रकार से हैं –

  • फुटबॉल चौरस मैदान में खेला जाता है जिसके अंदर 2 लंबी स्पर्श रेखाएं होती हैं और दो छोटी गोल रेखाएं बनी हुई होती है। इस खेल को आधी रेखा से विभाजित किए गए मैदान में खेला जाता है। 
  • इस खेल को खेलने के लिए जिस फुटबॉल का उपयोग किया जाता है वह चमड़े से बनी होनी चाहिए और उसका आकार 60-70 सेंटीमीटर परिधि में होना चाहिए। 
  • फुटबॉल के अंदर हवा भरी होनी चाहिए।
  • इस खेल को दो टीमों के बीच में खेला जाना चाहिए और हर टीम में 11-11 प्लेयर्स होना जरूरी है।
  • इस खेल की अवधि 90 मिनट तक की होती है जिसे दो भागों में विभाजित किया जाता है और हर भाग 45 मिनट का होता है। 
  • जब कोई टीम गोल कर देती है तो उसके बाद खेल की दोबारा से शुरूआत करने के लिए गोल किक होती है।

फुटबॉल खेल का महत्व 

दुनिया भर के देशों में फुटबॉल का बहुत ज्यादा महत्व है। हमारे देश भारत में भी फुटबॉल को बहुत से लोगों का प्रिय खेल माना जाता है। इसलिए भारत के बहुत से शहरों और राज्यों में विशेष तौर से बंगाल में फुटबॉल को काफी महत्व दिया जाता है। आज के युवा भी फुटबॉल खेलने में बहुत ज्यादा रुचि लेते हैं क्योंकि इस खेल को खेलने से जहां एक और स्वास्थ्य अच्छा रहता है तो वहीं दूसरी ओर एक शानदार कैरियर भी इस फील्ड में बनाया जा सकता है। 

फुटबॉल खेलने के लाभ

जो खिलाड़ी नियमित रूप से फुटबॉल खेलते हैं उससे उन्हें बहुत सारे लाभ मिलते हैं जो कि निम्नलिखित हैं –

  • फुटबॉल खेलने से हृदय का स्वास्थ्य अच्छा होता है।
  • जो व्यक्ति फुटबॉल खेलता है वह बहुत अनुशासन में रहता है और समय का पाबंद भी बनता है।
  • फुटबॉल का खेल किसी भी इंसान को टीम वर्क करने के लिए प्रेरणा देता है।
  • इस खेल को खेल कर व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य में काफी सुधार होता है। 
  • जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं उनके शरीर से फैट कम हो जाता है।
  • फुटबॉल खेलने से मांसपेशियों को ताकत मिलती है।
  • जो लोग नियमित रूप से फुटबॉल खेलते हैं उनका शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है। 

Essay on Football in Hindi – FAQ

Q. फुटबॉल में कितने खिलाड़ी होते हैं?

Ans. फुटबॉल के प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं।

Q. फुटबॉल मैच की अवधि कितनी होती है?

Ans. फुटबॉल मैच कुल 90 मिनट का होता है। जिसे 45-45 मिनट के दो भागों में खेला जाता है जिसके बीच कुछ समय का ब्रेक भी होता है।

आगे पढ़ें:

दोस्तों यह था हमारा आज का लेख फुटबाल पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। हमने अपने इस आर्टिकल में आपको आसान भाषा में फुटबॉल पर निबंध अलग-अलग भाषाओं में बताया है। हमें पूरी उम्मीद है कि फुटबॉल पर निबंध का यह आर्टिकल आपको जरूर हेल्पफुल लगा होगा। अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को उन लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें जो फुटबाल पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में ढूंढ रहें हैं। 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *