विज्ञान पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | Science Essay in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं विज्ञान पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। आज का दौर विज्ञान का है और इसी वजह से दुनिया भर में विज्ञान का बोलबाला है। चाहे पेन हो या फिर कंप्यूटर सब कुछ विज्ञान ने ही दिया है। पूरा विश्व विज्ञान के ऊपर ही निर्भर है। विज्ञान आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन गया है और इसी वजह से परीक्षाओं में विज्ञान पर निबंध (science essay in Hindi) लिखने के लिए आता है। अगर आप भी विज्ञान पर निबंध अलग-अलग शब्दों में ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस लेख को सारा पढ़ें। 

विज्ञान पर निबंध

विज्ञान पर निबंध 100 शब्दों में

हर दिन हम जो भी चीजें इस्तेमाल करते हैं वो सब विज्ञान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।‌ कई तरह की मशीनरी से लेकर घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले अनेकों उपकरण विज्ञान की ही देन है। यही वजह है कि अब लोग पूरी तरह से विज्ञान के ऊपर निर्भर हो चुके हैं। एक प्रकार से विज्ञान हमारे जीवन की दैनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक साथी की तरह बन चुका है। विज्ञान की वजह से ही आज दुनिया भर में नई-नई तकनीकों का विकास हुआ है जिनकी वजह से हर काम को बहुत आसानी के साथ किया जा सकता है। 

विज्ञान पर निबंध 150 शब्दों में

आज मानव सभ्यता के साथ-साथ विज्ञान भी लगातार विकास कर रहा है। इसलिए यह कहना पूरी तरह से उचित है कि आज की दुनिया विज्ञान के युग की दुनिया है। ‌मानव जीवन की अगर बात करें तो इसका कोई भी पहलू विज्ञान से अछूता नहीं है। हर कोई जिंदा रहने के लिए और अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह से विज्ञान पर आश्रित है। ऐसे में निसंदेह यह बात कही जा सकती है कि आज के दौर में सभी लोग विज्ञान की अभूतपूर्व सफलताओं का फायदा ले रहे हैं। 

विज्ञान ने मानव के जीवन को आज पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। कारखाना हो, घर हो या फिर किसी भी प्रकार का कोई व्यवसाय हो हर क्षेत्र में विज्ञान का महत्व बहुत ज्यादा है। पर विज्ञान के इतने विकास के कारण आज मनुष्य बहुत ज्यादा आलसी हो गया है क्योंकि अब उसे कोई भी काम करने के लिए शारीरिक मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती। 

विज्ञान पर निबंध 250 शब्दों में

आज अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो हम पाएंगे कि दुनिया ने कितनी ज्यादा तरक्की कर ली है। इस तरह से दुनिया की तरक्की के पीछे सबसे महत्वपूर्ण योगदान विज्ञान का है। आज मशीनरी और अनेकों गैजेट्स विज्ञान की ही देन है। देखा जाए तो विज्ञान ने आज मनुष्य के जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। पहले एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए कोई भी यातायात का साधन नहीं था लेकिन विज्ञान की सहायता से अब लंबी दूरी का सफर करना बहुत आसान हो गया है। 

हर घर में फ्रिज, टीवी, माइक्रोवेव जैसी चीजें जरूर होती हैं और इन सबकी कल्पना विज्ञान के बिना संभव ही नहीं है। इसके अलावा विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में और कृषि क्षेत्र में भी बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाया है। इंटरनेट, मोबाइल, फेसबुक, 5G ने मनुष्य के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है।

पहले जमाने में मनोरंजन के साधन बहुत ज्यादा नहीं थे लेकिन विज्ञान ने आज बहुत सारे ऐसे आविष्कार किए हैं जिन से मनुष्य अपना मनोरंजन कर सकता है जैसे कि टेलीविजन, ग्रामोफोन, रेडियो इत्यादि। अब दुनिया भर की जानकारी और समाचार घर बैठे ही प्राप्त की जा सकती है और यह सब सिर्फ विज्ञान की वजह से ही संभव हो सका है।

पर हर चीज के दो रुप होते हैं जैसे किसी भी सिक्के के दो पहलू होते हैं। देखा जाए तो विज्ञान के आज बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। मिसाल के तौर पर परमाणु ऊर्जा बिजली पैदा करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है तो वहीं इससे बनाए जाने वाले परमाणु हथियार मनुष्य के लिए बहुत ज्यादा विनाशकारी हैं। 

विज्ञान पर निबंध 500 शब्दों में

आज हम सभी जिस पंखे और ऐ.सी. की हवा लेते हैं, जिस गाड़ी में बैठकर यात्रा करते हैं और जिस रेलगाड़ी से या हवाई जहाज से दूर-दूर तक का सफर करते हैं। जिस मोबाइल फोन से हम अपने दूर बैठे हुए दोस्तों और रिश्तेदारों से आसानी के साथ बात कर लेते हैं तो ये सब हमें विज्ञान ने ही दिया है। 

देखा जाए तो आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां पर विज्ञान ना हो। चाहे जिधर भी देख लो हर जगह विज्ञान के द्वारा की गई खोजें और चमत्कार हमें देखने को मिलते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि अगर विज्ञान ना होता तो हमारा जीवन बहुत ज्यादा कठिन हो जाता। 

विज्ञान की परिभाषा 

प्रकृति में मौजूद वस्तुओं के क्रमबद्ध तरीके से अध्ययन किया जाता है तो उसे विज्ञान कहा जाता है। इस प्रकार से विज्ञान एक ऐसा व्यवस्थित ज्ञान है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलकर बनता है। 

विज्ञान के प्रकार 

विज्ञान के प्रकार एक नहीं बल्कि अनेकों हैं जिनके बारे में जानकारी निम्नलिखित है –

  • प्राकृतिक विज्ञान प्राकृतिक विज्ञान के तहत भौतिक और प्राकृतिक दुनिया को व्यवस्थित किया जाता है इसके अंतर्गत कई विषयों का अध्ययन करते हैं जैसे कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोग्राफी। 
  • जीवन विज्ञान –  जीवन में ज्ञान के तहत सभी तरह के पेड़ पौधे, जीव जंतु और प्राणियों का अध्ययन किया जाता है इसके अंतर्गत कई शाखाएं आती हैं जैसे की जीव विज्ञान,  बॉटनी, जूलॉजी इत्यादि। 
  • सामाजिक विज्ञान विज्ञान के इस प्रकार के तहत समाजिक पद्धति और मानव व्यवहार का अध्ययन किया जाता है। इसके अंतर्गत कई श्रेणियां आती हैं जैसे कि इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल विज्ञान, इकोनॉमिक्स, सामाजिक अध्ययन, सोशियोलॉजी, सायकोलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी। 
  • औपचारिक विज्ञान औपचारिक विज्ञान के अंतर्गत औपचारिक प्रणाली का अध्ययन किया जाता है जैसे कि गणित, तर्क, स्टैटिक्स इत्यादि। 

विज्ञान के आविष्कार 

विज्ञान के बहुत सारे आविष्कार हैं जिन्हें गिनना संभव नहीं है। विज्ञान के कुछ आविष्कार निम्नलिखित इस प्रकार से हैं –

  • रेल
  • हवाई जहाज
  • पानी का जहाज
  • मोटर
  • कार
  • टेलीविजन
  • माइक्रोवेव
  • फ्रिज
  • परमाणु शक्ति
  • मोबाइल फोन
  • टेली प्रिंटर
  • एक्स-रे
  • सीटी स्कैन
  • अल्ट्रासाउंड
  • इंजेक्शन 
  • कपड़े
  • सुई धागा
  • पेन पेंसिल
  • कागज इत्यादि। 

विज्ञान के लाभ 

यदि हम विज्ञान के लाभों की बात करें तो इससे मिलने वाले फायदे बहुत सारे हैं। आज बहुत सारे कठिन से कठिन काम विज्ञान की सहायता से बहुत सरलता के साथ और कम समय में हो जाते हैं। देश विदेश में हम मोबाइल फोन के माध्यम से बात कर सकते हैं और इंटरनेट से वीडियो कॉल कर सकते हैं। 

विज्ञान से हानि 

हालांकि विज्ञान से हमें बहुत से लाभ हैं पर इसके कुछ हानियां भी हैं जो कि निम्नलिखित हैं –

  • परमाणु शक्ति पूरे विश्व के लोगों के लिए विनाशकारी शक्ति है क्योंकि अगर इसका दुरुपयोग कर लिया जाए तो इस वजह से पूरे संसार को नष्ट किया जा सकता है। 
  • बहुत से बड़े बड़े विनाशकारी अस्त्रों का निर्माण भी विज्ञान की वजह से किया गया है जो कि मानवता का विनाश कर सकते हैं। 

आगे पढ़ें:

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट विज्ञान पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। हमने अपने इस आर्टिकल में आपको बताया कि आप कैसे विज्ञान पर निबंध (science essay in Hindi) अलग-अलग शब्दों में लिख सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह सारी जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि जानकारी हेल्पफुल लगी हो तो हमारे इस लेख को उन लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें जो विज्ञान पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में ढूंढ रहे हैं। 

Leave a Reply