रसायन के ये 25 अनोखे रोचक तथ्य आपको हैरत में डाल देंगे – Chemistry facts in Hindi

आपने अपने स्कूल-कॉलेज में रसायन की पढाई जरुर की होगी, कुछ लोगों के लिए यह विषय काफी सरल है जबकि कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो केमिस्ट्री जैसे विषय से दूर भागते हैं क्योंकि उन्हें लम्बे-लम्बे केमिकल फोर्मुले याद रखने में बड़ी परेशानी होती है। रसायन विज्ञान की दुनिया बहुत ही अद्भुत है, हमारे आसपास हो रही घटनाओं, हमारे शरीर के अंदर हो रहे क्रियाओं का हर जवाब रसायन के पास होता है। आज हम chemistry से जुड़े कुछ ऐसे facts आपके साथ साझा करना चाहते हैं जिनके बारे में आपने कभी स्कूल या कॉलेज में नही पढ़ा होगा। ये कुछ ऐसे मजेदार रोचक तथ्य (Chemistry facts in Hindi) हैं जो की असल जिंदगी में देखने को मिल सकते हैं।

रसायन विज्ञान की 25 रोचक जानकारी – Chemistry Facts in Hindi

1. आपके शरीर में मौजूद हाइड्रोजन के अणु 10 अरब साल पुराने हैं जो की ब्रम्हांड की उत्पत्ति के समय पैदा हुए थे।

2. हीरा और ग्रेफाइट दोनों ही सिर्फ कार्बन से बने होते हैं लेकिन फिर भी दोनों के बीच जमीन और आसमान का अंतर है। जहाँ ग्रेफाइट से बना पेंसिल बहुत ही नाजुक होता है वहीं हीरा दुनिया के सबसे कठोर धातुओं में से एक है।

3. ऑक्सीजन का कोई रंग नही होता लेकिन ठोस और तरल ऑक्सीजन का रंग नीला होता है।

4. कांच एक तरल पदार्थ है। हो सकता है आप इस तथ्य पर विश्वास न करें लेकिन यह सच है की कांच के अणु बहुत ही धीमी गति से बहते रहते हैं लेकिन इसके बहाव की गति बहुत ज्यादा धीमी होने की वजह से इसे पूरी तरह से तरल पदार्थ की श्रेणी में नही रखा गया है। इसे अनाकार ठोस (amorphus solid) यानि न ही तरल न ही ठोस की श्रेणी में रखा गया है।

5. लगभग सारे पदार्थ जमने पर सिकुड़ जाते हैं लेकिन पानी एक ऐसा पदार्थ है जिसका आकार जमने पर फ़ैल जाता है।

6. पानी से भरे गिलास में अगर एक चुटकी नमक डाल दिया जाय तो पानी का स्तर 2% तक कम हो सकता है।

7. यदि आप आधा लीटर अल्कोहल और आधा लीटर पानी को एक साथ मिलाएं तो दोनों का मिश्रण एक लीटर नही बल्कि उससे कम होगा।

8. आपको जानकर हैरानी होगी की पानी को एक ही समय पर उबला और जमाया जा सकता है। इस स्थिति को ट्रिपल  पॉइंट कहा जाता है जहाँ पानी अपने तीनो अवस्थाओं (ठोस, द्रव, गैस) में पाया जाता है।

9. इन्सान के शरीर में इतना कार्बन होना की उससे ग्रेफाइट की लगभग 9000 पेन्सिल बनायीं जा सकती है।

10. हमारे वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन का 20% हिस्सा अमेज़न की जंगलों से पैदा होते हैं।

11. यदि अंतरिक्ष में पानी को उड़ेल दिया जाय तो वह उबलने लगेगा उसके बाद उसमे से निकलने वाला भाप जमकर बर्फ हो जायेगा।

12. हीलियम को आप ठंडा करके नही जमा सकते इसे जमाने के लिए आपको इस पर बहुत ज्यादा दबाव बनाना पड़ेगा।

13. हीलियम गैस भरा गुब्बारा हवा में उड़ता है क्योंकि यह हवा से भी ज्यादा हल्का होता है।और यही वजह है की इसका उपयोग वयुयान के टायरों को भरने में भी किया जाता है।

14. क्या आप जानते हैं की खारे पानी या समुद्र के पानी को धीरे-धीरे जमाया जाय तो उससे बनने वाला बर्फ नमकीन नही बल्कि शुद्ध पानी वाला होगा।

15. गेलियम एक ऐसा पदार्थ है जो आपकी हथेली की गर्मी से भी पिघल सकता है।

16. क्या आप जानते हैं? झींगा मछली के खून का कोई रंग नही होता लेकिन जब यह हवा के संपर्क में आता है तो इसका रंग नीला हो जाता है।

17. हर इंसान के शरीर में लगभग 250 ग्राम नामक पाया जाता है।

18. क्या आपको पता? मेंढक को कभी पानी पीने की जरुरत नही पड़ती क्योंकि वह अपने शरीर से पानी सोंख लेता है।

19. आपके शरीर में सबसे कठोर रसायन आपके दांतों की परत है।

20. स्वाद पहचानने वाली कलिकाएँ न सिर्फ आपके जीभ में बल्कि आपके गालों में भी पाये जाते हैं।

21. क्या आप जानते हैं की मंगल ग्रह लाल क्यों होता है? क्योंकि इसके सतह पर भारी मात्रा में आयरन ऑक्साइड यानि लोहे पर लगने वाली जंग पायी जाती है।

22. कॉपर ही एक ऐसा धातु है जिसपर बैक्टीरिया नही लगता।

23. 190 डिग्री के तापमान पर हवा तरल में बदल जाता है।

24. पेट में पाया जाने वाला अम्ल स्टील को भी पचा सकता है।

25. -190 डिग्री सेल्सियस में हवा तरल में बदल जाता है।

आगे पढ़ें:

आपको Chemistry facts in Hindi कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *