10 Lines on Pollution in Hindi | प्रदूषण के बारे में 10 लाइन

आज हम आपके लिए प्रदूषण के बारे में 10 लाइन वाक्य लेकर आये हैं। अक्सर स्कूलों में पर्यावरण प्रदूषण पर 10 लाइन या 5 लाइन निबंध लिखने को कहा जाता है। आज 10 Lines on Pollution in Hindi के इस पोस्ट में हम प्रदूषण पर 10 लाइन निबंध लिखकर दे रहे हैं जो आपके काम आयेगी।

10 Lines on Pollution in Hindi

10 Lines on Pollution in Hindi

  1. प्रकृति में फैलने वाली गंदगियाँ और अशुद्धियाँ पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं इसे ही पर्यावरण प्रदूषण कहते हैं। 
  2. पर्यावरण प्रदूषण कई तरह के हो सकते हैं जैसे: वायु, जल, ध्वनी, मृदा प्रदूषण आदि।
  3. पर्यावरण प्रदूषण से हमारे स्वास्थ्य को बहुत नुकसान होता है।
  4. पर्यावरण प्रदूषण से वातावरण का तापमान बढ़ रहा है, जलवायु परिवर्तन हो रहे हैं, मौसम का संतुलन बिगड़ रहा है।
  5. प्रदूषण से मनुष्य, पशु-पक्षी और प्रकृति को बहुत नुकसान होता है। 
  6. वायु प्रदूषण वाहनों, कारखानों से निकलने वाले धुएं, उड़ती धूल आदि के कारण होता है।
  7. ध्वनि प्रदूषण वाहनों के हॉर्न, मशीनों के चलने और अन्य ध्वनि उत्पन्न करने वाली वस्तुओं के कारण होता है।
  8. जल प्रदूषण कारखानों के अपशिष्ट पदार्थ और प्लास्टिक के कचरे और अन्य चीजों को नदियों और तालाबों में डालने से होता है।
  9. प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक मात्रा में पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
  10. प्रदूषण फैलाने वाले कल-कारखानों से निकलने वाले हानिकारक अपशिष्टों को नष्ट करना चाहिए। 

प्रदूषण के बारे में 10 लाइन

  1. आज के समय में प्रदूषण एक बेहद गंभीर समस्या बन गयी है जिसके बारे में लोगों को जागरूक करना जरुरी है।
  2. प्रदूषण की वजह से आज हमें कई प्रकार की बीमारियाँ हो रही हैं।
  3. प्रदूषण से पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और जलवायु को बेहद नुकसान हो रहा है।
  4. खेती के लिए हमें रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग बंद कर देना चाहिए इससे भूमि प्रदूषित होती है।
  5. जनसँख्या वृद्धि भी प्रदूषण का एक बड़ा कारण है जिसके लिए जरूरी उपाय करने चाहिए।
  6. रीसायकल नही होने वाले प्लास्टिक पर बैन लगना चाहिए क्योंकी ये वातावरण को प्रदूषित करते हैं।
  7. अनावश्यक वनों की कटाई को रोकना आवश्यक है इसके अलावा वृक्षारोपण भी जरुरी है।
  8. औद्योगिकीकरण प्रदूषण के बहुत बड़ा कारक है। उद्योगों से निकला कचरा और धुंआ बहुत ही हानिकारक होता है।
  9. सरकार को प्रदूषण रोकने के लिए कठोर नियम बनाने चाहिए और उनका सख्ती से पालन कराना चाहिए।
  10. समाज में पर्यावरण प्रदूषण को लेकर जागरूकता अभियान चलाना बहुत जरुरी है।

प्रदूषण के बारे में 5 लाइन

  • वातावरण में मनुष्यों के द्वारा फैलाये गये कचरे और दूषित पदार्थों से पर्यावरण प्रदूषित होता है।
  • पर्यावरण प्रदूषण बेहद चिंता का विषय है क्योंकि सभी सजीवों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।
  • प्रदूषण कई प्रकार के होते हैं जैसे: वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनी प्रदूषण, मृदा प्रदूषण आदि।
  • हमें पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए लोगों को जागरूक करना जरुरी है।
  • प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी नियम और क़ानून बनाने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें:

आपको 10 Lines on Pollution in Hindi, प्रदूषण के बारे में 10 लाइन का यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *