हर घर में राशन के सामान की लिस्ट जरूर बनाई जाती है क्योंकि इसके बिना पूरे महीने का राशन आना संभव नहीं हो सकता। पर कई बार बहुत से लोगों को यह समझ में नहीं आता कि वो कैसे महीने भर के राशन की लिस्ट तैयार करें। इस वजह से वो किराना की दुकान से राशन का सारा सामान नहीं खरीद पाते। ऐसे में फिर उन्हें अपने घर के आस-पास बनी हुई दुकानों से सामान की खरीदारी करनी पड़ती है जो कि कई बार महंगा होता है। इसलिए बेहतर यही है कि हर महीने राशन की एक लिस्ट तैयार की जाए और उसके अनुसार सारे सामान को खरीदा जाए। अगर आपको राशन के सामान की लिस्ट तैयार करनी नहीं आती तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे कि कैसे आप राशन की लिस्ट सही तरह से तैयार कर सकते हैं।
राशन के सामान की लिस्ट
राशन के सामान की लिस्ट हर व्यक्ति और परिवार के लिए जरूरी है क्योंकि इसमें उस सभी सामान को शामिल किया जाता है जो आवश्यक होता है जैसे कि तेल, शक्कर, मसाले, अनाज, दूध, दही, साबुन, शैंपू, फ्लोर क्लीनर इत्यादि।
राशन के सामान की लिस्ट बनाना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि एक बार में ही आप थोक मंडी से जाकर होलसेल रेट पर किराने का सारा सामान खरीद सकते हैं। ऐसे में थोक के भाव पर राशन का सामान खरीदना आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ता और आपको हर दिन दुकान के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते। पैसों की बचत के अलावा इकट्ठा राशन लेने से आपके समय की भी बचत होती है, और आप अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं।
राशन के सामान की लिस्ट में क्या-क्या होने चाहिए:
- चावल
- दालें
- आटा
- चाय / कॉफ़ी
- दूध – डेयरी के सामान
- नमक – शक्कर
- तेल
- मसाले
- नाश्ते के सामान
- प्रसाधन के सामान – साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट इत्यादि
- सफाई वाले सामान – डिटर्जेंट, टॉयलेट क्लीनर आदि
हमने इन सभी राशन सामानों की पूरी लिस्ट निचे दी है इसके अलावा आप निचे दिए गये इमेज को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

राशन के सामान की लिस्ट कैसे तैयार करें?
राशन के सामान की लिस्ट तैयार करना बहुत ही आसान है। आपको बस उन सब चीजों को लिस्ट में जोड़ना है जो हर दिन के लिए जरूरी होती हैं। यहां हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कि निम्नलिखित है –
राशन के सामान में आने वाले अनाज
किसी भी राशन की लिस्ट में अनाज सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है और इसीलिए इसकी गिनती सबसे पहले की जाती है। अनाज के कई प्रकार होते हैं और इसके अंतर्गत निम्नलिखित चीजें आती हैं जैसे कि –
- चावल
- रवा
- बेसन का आटा
- चने का आटा
- बाजरे का आटा
- गेहूं का आटा
- बासमती चावल
- ब्राउन बासमती चावल
- पोहा
- टूटा हुआ गेहूं इत्यादि।
दालें शामिल करें राशन की लिस्ट में
दाल का उपयोग हर घर में किया जाता है। लेकिन दालें एक तरह की नहीं होती बल्कि कई तरह की होती हैं जैसे कि –
- उड़द की दाल
- चने की दाल
- मोठ की दाल
- मूंग दाल
- तुवर दाल
- मसूर की दाल
- राजमा
- मटर की दाल
- छोले (चना)
- साबुत मूंग
- साबूत मसूर
राशन के सामान की लिस्ट में आने वाले मसाले
घर में खाना पकाने के लिए हमें कई तरह के मसालों की आवश्यकता पड़ती है। मसालों के बिना खाने में बिल्कुल भी स्वाद नहीं आता। मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ उसे सुगंधित भी बनाते हैं। इसलिए अपने राशन की लिस्ट में निम्नलिखित मसालों को शामिल करना ना भूलें –
- लाल मिर्च पाउडर
- कश्मीरी मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- राई
- जीरा
- सौंफ
- अजवाइन
- कलौंजी
- मेथी दाना
- तिल
- केसर
- हरी इलायची
- काली इलायची
- लौंग
- दालचीनी
- जायफल और जावित्री
- साबुत काली मिर्च
- साबुत लाल मिर्च
- हींग
राशन की लिस्ट में आने वाले पाउडर मसाले
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ रेडीमेड पाउडर वाले मसालों का भी उपयोग किया जाता है। इस तरह से आपको कोई स्पेशल व्यंजन बनाते समय उसका मसाला अलग से तैयार करने की जरूरत नहीं होगी। इससे आपका समय तो बचेगा ही साथ ही साथ आपकी बनाई हुई डिश भी बहुत टेस्टी बनेगी। इसके लिए आपको कई तरह के मसालों की जरूरत पड़ सकती है जैसे कि –
- बिरयानी मसाला
- पाव भाजी मसाला
- गरम मसाला
- चाय मसाला
- अमचूर पाउडर
- सांभर पाउडर
- करी पाउडर
- रसम पाउडर
- बेकिंग पाउडर
- नमक
- काला नमक
- कस्टर्ड पाउडर
तेल और घी
तेल और घी के बिना खाना तैयार करना संभव नहीं है। चाहे दाल हो या फिर चावल हो या फिर पराठे हों तेल और घी के बिना आप इन्हें तैयार नहीं कर सकते। इसलिए राशन के सामान की लिस्ट में निम्नलिखित तेल जरूर शामिल करें –
- सरसों का तेल
- तिल का तेल
- कैनोला का तेल
- मूंगफली का तेल
- नारियल तेल
- पनघट घी
- देसी घी
- मक्खन
राशन के सामान की लिस्ट में नाश्ते की चीजें
हर सुबह नाश्ते की शुरुआत से होती है और इसीलिए नाश्ते पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नाश्ते में हर व्यक्ति को पौष्टिकता से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इसके अलावा घर में जब मेहमान आते हैं तो उन्हें चाय के साथ नाश्ता देना पड़ता है तो इसलिए आप अपने नाश्ते के लिए निम्नलिखित चीजों को राशन की लिस्ट में लिख सकते हैं –
- ओट्स
- पास्ता
- ब्रेड
- जैम
- बिस्किट
- सूजी
- सिवैयां
- मुरमुरे
- चिप्स
- कुरकुरे
- रूह अफजा
- नमकीन
- सेव
- फल इत्यादि।
अन्य राशन के सामान
राशन के सामान की लिस्ट में नहाने के साबुन के साथ-साथ क्लीनर भी होने चाहिए इसलिए अपने राशन के सामान की लिस्ट में निम्नलिखित चीजों को लिखना ना भूलें –
- शैंपू
- कंडीशनर
- साबुन
- टूथपेस्ट
- ब्रश
- डिटर्जेंट पाउडर
- किचन क्लीनर और फर्श क्लीनर
- टॉयलेट क्लीनर
- बर्तन धोने का साबुन
- फेस वॉश
- फेस क्रीम और सनस्क्रीन
- सैनिटाइजर
- परफ्यूम
- लोबान
- अगरबत्ती
- ब्लेड
- रेजर
- कपूर
आगे पढ़ें:
- 80 मिठाइयों के नाम और फोटो
- 40 हरी सब्जियों के नाम इंग्लिश और हिंदी में
- Dry Fruits Name in Hindi English
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको राशन के सामान की लिस्ट के बारे में बताया। हमने घर में काम आने वाली उन सभी आवश्यक चीजों के बारे में बताया जिनकी मदद से भोजन तैयार किया जाता है। इसके अलावा हमने आपको लिस्ट में उस सामान के बारे में भी बताया जो घर की साफ सफाई करने और नहाने के लिए भी जरूरी होता है। हमने राशन के सामान की सूची में उन सभी चीजों के बारे में बताया जिनके बिना जीवन संभव नहीं है। हम आशा करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे उन लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें जो राशन के सामान की लिस्ट के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं।