दुनिया के 10 सबसे सुन्दर फूलों के नाम चित्र सहित

इस प्रकृति में सबसे सुन्दर, खूबसूरत, मनमोहक और सबसे सुगन्धित अगर कोई चीज है तो वो हैं फूल। दुनियाभर में फूल की लाखों किस्मे पायी जाती हैं। इन रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों में से सबसे श्रेष्ट और सुन्दर फूलों की सूची बनाना बहुत ही कठिन काम है। आज हम आपको ऐसे फूलों के नाम चित्र सहित बताने वाले हैं जिन्हें आप दुनिया के सबसे सुन्दर फूलों के नाम की सूची में रख सकते हैं।

दुनिया के 10 सबसे सुन्दर फूलों के नाम

  1. गुलाब (Rose)
  2. डेहलिया (Dahlia)
  3. ट्यूलिप (Tulip)
  4. आर्किड (Orchid)
  5. कमल (Lotus)
  6. ब्लीडिंग हार्ट (Bleeding Heart)
  7. गुलबहार का फूल (Daisy)
  8. चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossom)
  9.  जल कुमुदिनी (Water Lilies)
  10. गेंदे का फूल (Marigold)

दुनिया के सबसे सुन्दर फूलों के नाम चित्र सहित

आइये अब हम दुनिया के 10 खूबसूरत फूलों की फोटो देखते हैं और इनके बारे में कुछ बातें करते हैं। निचे दिए गये सबसे खूबसूरत फूलों के नाम की लिस्ट में और भी कई नाम आ सकते हैं लेकिन हमने केवल 10 फूलों का नाम लिखा है जिन्हें दुनयाभर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

गुलाब का फूल (Rose)

गुलाब का फूल दुनियाभर में अपनी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है। गुलाब के फूल का इतिहास बहुत ही पुराना है यह धरती पर 33 करोड़ साल पहले भी मौजूद था। दुनियाभर में गुलाब की 100 से भी अधिक प्रजातियाँ पायीं जाती हैं। गुलाब के अलग-अलग रंग का अलग-अलग मतलब होता है जैसे लाल रंग प्रेम, सफ़ेद शांति, पीला गुलाब आनंद और ख़ुशी का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: गुलाब के बारे में 25 रोचक जानकारी

डेहलिया (Dahlia)

फूल प्रेमियों के बीच डहलिया का स्थान हमेशा से ही खास रहा है। इसका कारण है की यह खूबसूरत फूल अलग-अलग आकार और रंगों में पाए जाते हैं। दुनिया में डेहलिया की 42 अलग-अलग प्रजातियां पायी जाती हैं। वैसे तो यह सुन्दर फूल मूल रूप से मेक्सिको में पाया जाता था लेकिन अब दुनिया भर में व्यापक रूप से इसकी खेती की जाती है।

ट्यूलिप (Tulip)

ट्यूलिप फूल हर किसी को पसंद आती है। इस फूल की कलियाँ बहुत ही सुडौल होते हैं और इसके डंठल लम्बे होते हैं और यही इस फूल को बाकि फूलों से ज्यादा ख़ास बनाते हैं। गुलदस्ते में इस खूबसूरत फूल का एक विशेष स्थान होता है। ट्यूलिप फूल की लगभग 150 प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

यह भी पढ़ें: ट्यूलिप फूल के बारे में 20 रोचक तथ्य

आर्किड (Orchid)

ऑर्किड 25000 से अधिक ज्ञात प्रजातियों के साथ दुनिया के सबसे बड़े फूलों वाले पौधों के परिवारों में से एक है। आप इस खूबसूरत पौधे को धरती पर लगभग हर जगह देख सकते हैं। दुनिया के सबसे सुन्दर फूलों की सूचि में इसका नाम भी शामिल है। ये फूल कई सारे रंगों और आकारों में पाए जाते हैं लेकिन इनकी प्रत्येक प्रजाति अद्वितीय है जो की ऑर्किड को इतना खास बनाती है।

कमल (Lotus)

कमल का फूल हमारे देश का राष्ट्रीय फूल है। कमल सुंदर जलीय फूलों में से एक है जो उथले, गंदे पानी में पाया जाता है। कमल के फूल मुख्य रूप से गुलाबी और सफेद रंगों में पाए जाते हैं। इनके फूल और पत्ते दोनों ही पानी की सतह के ऊपर तैरते हैं। वे ठंडी जलवायु में जीवित नहीं रह सकते। स्वस्थ विकास के लिए कमल को पूर्ण धूप की आवश्यकता होती है। प्रकाश के प्रति संवेदनशील यह फूल सुबह खुलता है और रात में बंद हो जाता है।

ब्लीडिंग हार्ट (Bleeding Heart)

ब्लीडिंग हार्ट फ्लावर एक विशेष आकृति वाला फूल है जो की दिल के आकार का होता है और ऐसा दिखाई देता है मानो दिल से खून टपक रहा हो इसलिए इसे अंग्रेजी में ब्लीडिंग हार्ट फ्लावर कहते हैं। यह गुलाबी-सफ़ेद रंग का होता है और यह आश्चर्यजनक रूप से सुंदर फूल है जो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर सकता है। यह वसंत में खिलने वाला फूल नम और ठंडी जलवायु में अच्छी तरह से बढ़ता है। इस पौधे के प्रत्येक धनुषाकार तने पर 20 दिल के आकार के फूल खिल सकते हैं।

गुलबहार का फूल (Daisy)

दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों के नाम की सूची में गुलबहार का नाम भी आता है। इसे अंग्रेजी में डेज़ी फ्लावर कहा जाता है। एक सामान्य डेज़ी फूल की पंखुडियां सफ़ेद और इसका केंद्र पीले रंग का होता है हालाकिं की यह और भी कई रंगों में पाए जाते हैं और गुलबहार की लगभग 4000 प्रजातियाँ पायी जाती हैं। यह फूल दिखने में बहुत ही सुन्दर होता है।

चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossom)

चेरी ब्लॉसम जापान का राष्ट्रीय फूल है, लेकिन यह पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। बिना किसी आशंका के आप इसे दुनिया के top 10 flowers name की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसका रंग हल्का गुलाबी और सफ़ेद होता है। जब एक पेड़ पर हजारों की संख्या में चेरी ब्लॉसम के फूल लगते हैं तो उसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हर वसंत में खिलते हुए चेरी के फूल आश्चर्यजनक लगते हैं, खासकर अगर कई पेड़ एक साथ लगाए जाते हैं।

जल कुमुदिनी (Water Lilies)

जल कुमुदिनी मीठे और उथले पानी में पाया जाता है। ये फूल वसंत से पतझड़ तक खिलते हैं और प्रत्येक फूल की पंखुडियां सुबह खुलती हैं और शाम को बंद हो जाती हैं। आप इन्हें सफेद, गुलाबी, नारंगी, बैंगनी और नीले सहित विभिन्न रंगों में पा सकते हैं।

गेंदे का फूल (Marigold)

गेंदा सबसे लोकप्रिय और आम फूलों में से एक है। लोग गेंदे का फूल अपने घरों में लगाना पसंद करते हैं। यह फूल विभिन्न रंगों जैसे सोना, नारंगी, सफेद और ज्यादातर पीले रंग में खिलते हैं। गेंदे के फूल सूरजमुखी परिवार के ही सदस्य हैं। ये सूर्य के प्रकाश से जुड़े होते हैं जिसका सकारात्मक अर्थ माना जाता है और इसका पूजा-पाठ में देवी देवताओं पर चढाने के लिए भी उपयोग किया जाता है।

आगे पढ़ें:

सबसे सुन्दर और खूबसूरत फूलों के नाम की सूची आपको कैसी लगी हमें जरुर बताएं। वैसे तो top 10 फूलों के इस लिस्ट में किन किन फूलों को रखा जाए इसका निर्णय कर पाना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि खूबसूरत फूलों की इस दुनिया में कोई कमी नही है और इस मामले में हर व्यक्ति की अपनी-अपनी पसंद होती है इसलिए हमें लगता है की Top 10 flowers name in Hindi की list हर बार अलग-अलग तरीके से बनायीं जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *