आज हम आपको भारत में बोली जाने वाली 22 भाषाओं के नाम और उनके राज्य के बारे में बताने वाले हैं। भारत एक विविधताओं वाला देश है जहाँ हर राज्य की भाषा और संस्कृति अलग-अलग होती है। इन्हीं विविधताओं की वजह से ही भारत देश की कोई भी राष्ट्रभाषा नही है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है। आज हम उन्ही 22 भाषाओं के नाम और उनके राज्य की सूची आपको देने वाले हैं।
शुरुआत में संविधान में केवल 14 भाषाओं को मान्यता दी गयी थी लेकिन बाद में और भी भाषाओं को शामिल किया गया। आज 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं जो संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल हैं। इन भाषाओँ में कई क्षेत्रीय भाषाएँ शामिल हैं जो की अलग-अलग क्षेत्रों में बोले जाते हैं। आइये निचे हम सूची के माध्यम से भाषाओँ के नाम और बोले जाने वाले राज्यों के नाम की लिस्ट देखते हैं।

Contents
22 भाषाओं के नाम और उनके राज्य
| क्र. | भाषा | राज्य | 
|---|---|---|
| 1 | असमिया | असम, अरुणाचल प्रदेश | 
| 2 | बंगाली | पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा | 
| 3 | वे होंगे | असम | 
| 4 | डोगरी | जम्मू और कश्मीर की आधिकारिक भाषा | 
| 5 | गुजराती | दादरा नगर हवेली, दमन दीव, गुजरात | 
| 6 | हिंदी | अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, बिहार, दादरा नगर हवेली, दमन दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मिजोरम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल | 
| 7 | कन्नडा | कर्णाटक | 
| 8 | कश्मीरी | जम्मू और कश्मीर | 
| 9 | कोंकणी | दादरा नगर हवेली, दमन दीव, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल (कोंकण तट) | 
| 10 | मैथिलि | बिहार, झारखण्ड | 
| 11 | मलयालम | केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी | 
| 12 | मणिपुरी | मणिपुर | 
| 13 | मराठी | महाराष्ट्र, दादरा नगर हवेली, दमन दीव, गोवा | 
| 14 | नेपाली | सिक्किम और पश्चिम बंगाल | 
| 15 | उड़िया | उड़ीसा की आधिकारिक भाषा | 
| 16 | पंजाबी | पंजाब और चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा, दिल्ली और हरियाणा की दूसरी आधिकारिक भाषा | 
| 17 | संस्कृत | हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड | 
| 18 | संताली | संथाल लोगों द्वारा मुख्य रूप से झारखंड राज्य के साथ-साथ असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मिजोरम, ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल राज्यों में बोली जाती है। | 
| 19 | सिंधी | गुजरात और महाराष्ट्र, खासकर उल्हासनगर | 
| 20 | तामिल | तमिलनाडु, पुडुचेरी | 
| 21 | तेलुगू | आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी | 
| 22 | उर्दू | जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना, झारखंड, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल | 
भारत की राष्ट्रभाषा
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया की भारत की कोई आधिकारिक राष्ट्रभाषा नही है। हालांकि भारत में सबसे अधिक हिंदी भाषा बोली जाती है और 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 43.63% लोगों ने हिंदी को अपनी मातृभाषा बताया था। इसके बाद बांग्ला भाषा दूसरी और मराठी तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। देश में कई बार हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहस होती रहती है लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नही निकल पाया है। स्वतंत्रता से पूर्व केन्द्रीय स्तर पर सभी राजकीय प्रयोजनों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होता था, यद्यपि अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी और उर्दू को भी राजभाषा माना जाता था। 1950 में जब भारत ने संविधान को अपनाया, तो उसने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता दी।
आगे पढ़ें:
- भारत के राज्यों के प्रमुख लोक नृत्य की सूची
- भारत के राज्यों के प्रमुख त्यौहार
- सभी देशों के नाम और उनकी राजधानी
भारतीय भाषाओं से सम्बन्धित प्रश्न
Q1. भारत की राष्ट्रभाषा क्या है?
उत्तर: भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। 
देवनागरी लिपि में हिंदी और अंग्रेजी को भारत की आधिकारिक भाषा माना जाता है।
Q2. भारत में कितनी भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया?
उत्तर: भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार 22 भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है।
Q3. तेलुगू किस राज्य की भाषा है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में तेलुगू भाषा बोली जाती है।
आपको भारत की 22 भाषाओं के नाम और उनके राज्य के नाम की सूची और भारत की भाषाओं के बारे में यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं।
 
  
 