चूहा क्या खाता है? क्या चूहे पानी पीते हैं?

आपने चूहों को अपने घर के आसपास, खेत-खलिहानों, बाग़-बगीचों, अलग-अलग स्थानों में उछलकूद करते जरुर देखा होगा। क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया की आखिर चूहे क्या खाते हैं? आज हम इस आर्टिकल में इस विषय पर जानकारी देने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं की एक चूहा क्या खाता है और चूहों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? इसके अलावा हम यह भी जानेंगे की क्या चूहे पानी पीते हैं?

चूहा क्या खाता है?

वैसे तो चूहे किसी भी चीज को चबाना और कुतरना पसंद करते हैं। लेकिन, चूहे क्या खाते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि ये कहां रह रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि घरो में रहने वाले चूहे, शहर के चूहे, खेतों में रहने वाले और जंगली चूहे अलग-अलग चीजें खाते हैं।

अगर मोटे तौर पर देखा जाए तो सभी प्रकार के चूहे कुछ भी खा सकते हैं जैसे:

  • फल
  • अनाज
  • सब्जियां
  • बीज
  • पौधे
  • मांस आदि

घरों में या घर के आसपास बिलों में रहने वाले चूहे इंसानों के द्वारा फेके गये भोजन, फल, सब्जी आदि की तलाश में रहते हैं। ये घरों के अन्दर अनाज के भंडारण को ढूंढते रहते हैं और उसके आसपास बिल बनाकर रहने लगते हैं।

चूहा शाकाहारी है या मांसाहारी?

सभी चूहे सर्वाहारी होते हैं। ये क्षेत्र के अनुसार शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन कर सकते हैं। ये खाने की तलाश में इधर-उधर घूमते रहते हैं और सभी चीजों को सूंघकर या कुतरकर ही उसे खाने का फैसला लेते हैं।

जंगली चूहों को फल, पौधे, बीज जैसी शाकाहारी चीजें आसानी से खाने को मिल जाती हैं। जबकि शहर में रहने वाले चूहों को इंसानों द्वारा फेके गये कचरे और मांस के टुकड़े आदि खाना पसंद है।

काला चूहा क्या खाता है?

काले चूहे (black rat) अक्सर घरों में या घर के आसपास पाए जाते हैं इसलिए इन्हें घरेलु चूहे या house rat भी कहा जाता है। इनके शरीर के बाल काले या भूरे रंग के होते हैं और इनकी पूँछ काफी लम्बी होती है। काले चूहे दुनियाभर में पाए जाते हैं और भारत में इनकी संख्या बहुत अधिक है।

काले चूहे सर्वाहारी होते हैं ये शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार की चीजें खाते हैं। ये अनाज, फल, पत्ते, सब्जियां, कीड़े आदि खाते हैं। ये एक दिन में 15 ग्राम खाना खा जाते हैं। ये चूहे किसानो का बहुत ज्यादा नुकसान करते हैं क्योंकि ये खेतों में और घरों में रखे अनाज को खा जाते हैं।

सफेद चूहा क्या खाता है?

अक्सर लोग घरों में सफ़ेद चूहा पलना पसंद करते हैं। ये दिखने में किसी खरगोश की तरह लगते हैं और ये बहुत ही प्यारे होते हैं। घर में सफ़ेद चूहे पालने का सबसे बड़ा फायदा यह है ये काले चूहों को भगा देता है। घर में पालने वाले सफ़ेद चूहे को लोग अलग-अलग प्रकार के भोजन देते हैं जैसे: बिस्किट, आटा, फल, सब्जी, मकई आदि।

क्या चूहे पानी पीते हैं?

अक्सर कई लोगों के मन में चूहों को लेकर यह सवाल आता है की क्या चूहे पानी पीते हैं? क्या बिना पानी के चूहे जिन्दा रह सकते हैं?

इसका जवाब है: हाँ चूहे पानी पीते हैं और उनके शरीर को पानी की जरुरत पड़ती है। हालाँकि की ये बहुत ही कम मात्रा में पानी पीते हैं क्योंकि इनके भोजन से ही इनके शरीर को पानी मिल जाता है। चूहा एक दिन में औसतन 3 से 10 ml पानी पीता है। पानी की मात्रा चूहे के शरीर पर निर्भर करता है। चूहे बिना पानी पीये कई महीनों तक जिन्दा रह सकते हैं और इस मामले में ये ऊंट को भी पीछे छोड़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *