बुर्ज खलीफा के बारे में 15 सबसे रोचक जानकारी | Burj Khalifa Facts in Hindi

हम सबको पता है की बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत है जो की दुबई में स्थित है, लेकिन इससे जुडी हुई और भी कई सारी रोचक जानकारियां हैं जो की ज्यादातर लोगों को पता नही है जैसे की शुरुआत में इसका नाम बुर्ज खलीफा नही था इसे किसी दुसरे नाम से जाना जाता था।  

तो चलिए आज बुर्ज खलीफा से जुडी हुई 10 सबसे मजेदार और गजब की जानकारियों के बारे में जानते हैं।

burj-khalifa-fact-hindi

Amazing Facts about Burj Khalifa in Hindi

1. दुनिया का सबसे ऊंचा Tower  

बुर्ज खलीफा की सबसे पहली पहचान उसकी ऊँचाई है| यह दुनिया का सबसे ऊंचा टावर है जिसकी ऊँचाई 2,717 feet  यानी 828 meter है| यह एफिल टावर से तीन गुना ऊंचा है। 

2. नाम बदला गया  

जब यह ईमारत बन कर तैयार हुई तब इसके उद्घाटन से पहले इसे बुर्ज दुबई या खलीफा टावर के नाम से जाना जाता था।

3. वर्ल्ड रिकॉर्ड  

जी हाँ, बुर्ज खलीफा के नाम पर एक नही बल्कि 7 वर्ल्ड रिकार्ड्स दर्ज हैं जिनमे दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत, सबसे ऊंची लिफ्ट, सबसे ज्यादा मंजिल जैसे रिकार्ड्स शामिल हैं।  

4. कितनी दूर से देखा जा सकता है?  

जाहिर सी बात है बिल्डिंग ऊंची हो तो वह दूर से देखि जा सकती है लेकिन इस बिल्डिंग की अगर हम बात करें तो इसकी ऊँचाई इतनी है की यह 95 किलोमीटर से भी देखि जा सकती है।  

5. सूरज लम्बे समय तक दिखाई देता है

इसकी ऊँचाई अधिक होने के कारण सूर्य कुछ ज्यादा समय तक दिखाई देता है और सूर्यास्त बहुत देर से होता है। इसकी वजह से वहां मौजूद लोगों को रमजान के दिनों में अधिक समय तक भूखा रहना पड़ता है।  

6. बुर्ज खलीफा बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ?

इसको बनाने में 100,000 हाथियों के बराबर कंक्रीट, पांच A380 हवाई जहाज के बराबर एलुमिनियम का उपयोग किया गया और कुल मिलकर 1.5 बिलियन डॉलर का खर्च आया।  

7. कितने मजदूरों का हाथ है?

इस टावर को बनाने में 12000 मजदूरों ने दिन-रात काम किया है।  

8. पानी और बिजली की खपत

बुर्ज खलीफा में हर दिन 946,000 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है और एक दिन में जितनी बिजली उपयोग की जाती है उससे 100 वाट के लगभग 360,000 बल्ब एक साथ जलाये जा सकते हैं।

9. एक फूल से मिली प्रेरणा

इसके डिजाईन को बनाने के लिए हायमेनोकालिस नाम के फूल से प्रेरणा ली गयी है। उसी फूल की तरह इसकी डिजाईन को बनायी गयी है।  

10. मिलिट्री कंपाउंड

जिस जगह पर यह ईमारत बनाई गयी है वहां पहले मिलिट्री कंपाउंड हुआ करता था जिसे “सेंट्रल मिलिट्री कंपाउंड” कहा जाता था।  

11. खूबसूरती  

बुर्ज खलीफा के चारों तरफ झील फैला हुआ है जो की उसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है।

12. हेलिपैड

इस बिल्डिंग पर जमीन से लगभग 210 मीटर की ऊँचाई पर हेलीकाप्टर के उतरने के लिए एक हेलिपैड भी बनाया गया है।  

13. स्विमिंग पूल और रेस्टोरेंट  

इस ईमारत में एक आलीशान स्विमिंग पूल और रेस्टोरंट का भी निर्माण किया गया है। यह स्विमिंग पूल दुनिया का दूसरा सबसे ऊँचा स्थान पे बना हुआ स्विमिंग पुल है जो की बुर्ज खलीफा के 76वें मंजिल पर स्थित है।  

14. कितने लोग रह सकते हैं?

बुर्ज खलीफा के अन्दर एक समय में लगभग 35,000 लोगों के रहने के लिए व्यवस्था होती है।  

15. तापमान  

बुर्ज खलीफा के सबसे ऊपरी मंजिल का तापमान ग्राउंड लेवल से 6 डिग्री कम होता है।  

16. बुर्ज खलीफा किस चीज से बना है?

बुर्ज खलीफा को बनाने के लिए ज्यादातर एल्युमीनियम और कंक्रीट का उपयोग किया गया है।इसके लिए पांच A380 एयरक्राफ्ट के वजन के बराबर एलुमिनियम और 100000 हाथियों के वजन के बराबर कंक्रीट का उपयोग किया गया है।

बुर्ज खलीफा के बारे में जानकारी पढ़कर आपको कैसा लगा हमें जरुर बताएं और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

आगे पढ़ें:

Leave a Reply