भारतीय किसान पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | Indian Farmer Essay in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भारतीय किसान पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। हमारा देश कृषि प्रधान देश है और यहाँ ज्यादातर लोग किसान हैं जो की जमीन पर अनाज उगाने का काम करते हैं जिससे कि हम सब का पालन पोषण होता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग किसानों का महत्व नही समझते हैं जो कि सही नहीं है। हर इंसान को यह सोचना चाहिए कि अगर अनाज उगाने के लिए किसान ना होते तो हम जीवित कैसे रहते। यही वजह है कि स्कूलों में बच्चों को किसानों के महत्व के बारे में बताया जाता है। इसीलिए अक्सर परीक्षा में किसान पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है और इसके अलावा कई बार डिबेट में भी किसान पर निबंध पूछा जाता है। अगर आप भी किसान पर निबंध अलग-अलग शब्दों में ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस लेख को सारा पढ़ें। 

भारतीय किसान पर निबंध

भारतीय किसान पर निबंध 100 शब्दों में

भारतीय किसान त्याग और तपस्या का प्रतीक है क्योंकि वे जिंदगी भर अनाज उत्पन्न करके देश भर के लोगों का पेट भरते हैं। चाहे धूप हो या फिर कड़ाके की ठंड हो या तेज बारिश हो किसान कभी भी आराम नहीं करते। हमारे देश की ज्यादातर जनता अपना जीवन निर्वाह खेती-बाड़ी करके करते हैं और इसी वजह से किसान को भारत की आत्मा कहा जाता है। किसान जी तोड़ मेहनत करके देश को अनाज, साग सब्जियां और फल जैसी चीजें दे रहे हैं पर बदले में उन्हें उनका पूरा मेहनताना तक भी नहीं मिल पाता। लेकिन फिर भी किसान हर दिन सुबह जल्दी उठते हैं और पूरे दिन कठोर मेहनत करने के बाद सांझ ढले अपने घर लौटते हैं। हमें हमेशा किसानों का सम्मान करना चाहिए और उनका महत्व समझना चाहिए।

भारतीय किसान पर निबंध 150 शब्दों में

किसान गांव में रहते हैं और इनका मुख्य काम खेती करना होता है। किसान बहुत मेहनत के साथ खेत जोतते हैं और फसल उगाते हैं। दिन रात कड़ी तपस्या के बाद किसान अनाज उगाते हैं जिसे हम सब खाते हैं। इसके अलावा किसान भैंस, बकरियां और गाय भी पालते हैं जिनसे उन्हें दूध मिलता है। खेतों में काम करने के लिए किसानों के पास बैल भी होते हैं जिनका काम खेत जोतना और गाड़ी खींचने का होता है। पूरे साल में फसल उगा कर जो भी किसान को मिलता है उसको बाजार में बेचकर वे अपने परिवार का और अपना जीवन बसर करते हैं। 

सभी किसान बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं जो खेतों में हमारे लिए अनाज उगाने के लिए कमरतोड़ परिश्रम करते हैं। एक तरह से देखा जाए तो किसान हमारे अन्नदाता होते हैं जो हमारे खाने के लिए तरह-तरह की चीजें उगाते हैं। इसीलिए हर इंसान को किसान का बहुत ज्यादा आदर और सम्मान करना चाहिए। अगर किसान ना होते तो तब हर किसी के लिए इस जमीन पर जीवन जीना बहुत मुश्किल हो जाता। 

भारतीय किसान पर निबंध 250 शब्दों में

भारत की प्रगति में किसानों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है और किसानों को देश का अन्नदाता भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसान के बिना खेती नहीं हो सकती और जिस देश में खेती नहीं हो सकती वहां पर सारे लोग भूख से मर जाएंगे। इसलिए अगर यह कहा जाए कि किसान हमारे लिए रीड की हड्डी के जैसे होते हैं तो यह गलत नहीं है। आज हम जो तरह-तरह के भोजन खाते हैं वे सब किसानों की वजह से ही संभव है। 

किसान पर निर्भर होना 

दुनिया का चाहे कोई भी देश हो चाहे वह विकासशील हो या फिर गरीब। हर देश के लिए किसान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि किसान के ऊपर देश की निर्भरता होती है। किसान जो भी अनाज उगाता है उसे खाकर ही लोग जिंदा रह सकते हैं। 

किसान की आवश्यकता 

हमारा देश भारत क्योंकि एक कृषि प्रधान देश है इसलिए यहां पर किसान को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है। किसान की वजह से ही आज सभी लोग आराम से भोजन खा पाते हैं। यदि किसान ना होते तो फिर दो वक्त का खाना भी जुटाना संभव नहीं है। इसीलिए जीवन को सही तरह से जीने के लिए किसान दुनिया के सभी लोगों की एक जरूरत है। 

किसानों के प्रकार 

हमारे लिए अनाज उगाने वाले किसान एक तरह के नहीं होते बल्कि कई तरह के होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं –

  • कई किसान अपने खेतों में धान, गेहूं, जौ जैसे अन्न कि खेती करते हैं। 
  • बहुत से किसान और सब्जियों को उगाते हैं। 

देश की अर्थव्यवस्था में किसान का योगदान 

हमारे देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का बहुत ही योगदान है जो कि लगभग 17% तक है। किसानों का देश की अर्थव्यवस्था में यह योगदान दूसरी चीजों के मुकाबले में बहुत अधिक है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इसके बावजूद भी किसान अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते। तो ऐसे में सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वो उन चीजों की तरफ ध्यान दे जिन की आवश्यकता किसानों को होती है। 

भारतीय किसान पर निबंध 500 शब्दों में

हमारे देश भारत की 70% से भी ज्यादा आबादी खेती-बाड़ी करती है विशेषतौर से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में खेती करते हैं। इसीलिए हमारे देश भारत को मेहनतकश किसानों के देश के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इन किसानों ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था में भी अपना बहुत ही ज्यादा योगदान दिया है। किसान दिन रात, बिना आराम किए मेहनत करते हैं और उसकी वजह से ही वे हरी-भरी फसलो को उगा पाते हैं। हालांकि पुराने जमाने में किसानों को खेती करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन आज बहुत सी आधुनिक तकनीकों की वजह से अब किसान अपने काम को कम समय में अच्छे तरीके से करते हैं। 

किसान का महत्व 

किसी भी किसान का महत्व बहुत अधिक और अनमोल होता है क्योंकि किसान कठोर मेहनत करके अन्न उगाते हैं जिससे देश के सभी बच्चों का और बड़ों का पेट भरता है। इसके अलावा देश की जो अर्थव्यवस्था होती है उसको बेहतर बनाने में और सुधारने में किसान का बहुत मुख्य रोल होता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि भारतीय किसान का महत्व बहुत अमूल्य और बहुत अधिक है। हर साल 23 दिसंबर को भारत में किसान दिवस मनाया जाता है और इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे देश में किसानों का कितना महत्व है। 

भारत में किसान की स्थिति 

भारत के ज्यादातर किसान या तो वे मध्यम वर्गीय परिवार से होते हैं या फिर वे निम्न वर्गीय परिवार से होते हैं। तो वहीं कुछ किसान उच्च वर्गीय भी होते हैं। हमारे देश में सभी किसान अपनी खेती और फसल को अपने बच्चे की तरह पालते हैं और उसे बड़ा करते हैं। भारत के किसान बहुत ही सीधा सादा जीवन जीते हैं और ये ज्यादातर कम पढ़े लिखे होते हैं इसकी वजह से इन्हें लोग सम्मान नहीं देते। पर फिर भी किसान सूरज के निकलने से पहले उठ जाते हैं और अपने खेतों में काम करने के लिए निकल जाते हैं जहां पर वे देर रात तक काम करते हैं। 

किसान का जीवन 

देश में रहने वाले ज्यादातर किसानों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिन रात मेहनत करके किसान फसल उगाते हैं और अगर उन्हें नुकसान हो जाता है तो वे उसे भी सहन करके खेती करना जारी रखते हैं। कई बार ऐसे मामले भी आए हैं कि किसान अपने हालात से तंग आकर आत्महत्या तक कर लेते हैं लेकिन वे देश के किसी भी इंसान को दोष नहीं देते। ऐसे में सरकार के साथ-साथ देश में रहने वाले हर इंसान की जिम्मेदारी बनती है कि किसानों के साथ इंसाफ हो और जितनी मेहनत वे खेती उगाने में करते हैं उसका उन्हें फल मिलना चाहिए। 

भारतीय किसानों के लिए योजना 

भारत की सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए और उन्हें सही जीवन जीने के लिए कई तरह की योजनाएं निकाली हैं जिनका फायदा उठाकर किसान अपनी फसल से होने वाली हानियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। उन योजनाओं के बारे में जानकारी निम्नलिखित है –

  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना
  • भामाशाह योजना 
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • राष्ट्रीय कृषि बाजार 
  • परंपरागत कृषि विकास योजना 
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 

निष्कर्ष

हमारा देश कृषि प्रधान देश है और किसान हर एक व्यक्ति के जीवन के लिए जरुरी है। भारत की अर्थव्यवस्था में भी किसानों का बड़ा योगदान है। आजकल हम देखते हैं की लोग खेती करना नही चाहते हैं क्योंकि ज्यादातर लोगों को यह काम फायदेमंद नही लगता। लेकिन खेती बहुत ही आवश्यक है इसलिए हमें खेती करने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। हमें किसानों के सम्मान और उनके फायदे के बारे में भी सोचना चाहिए। यदि किसान खुश होगा तो देश में खुशहाली आएगी।

जब किसान के बेटे को गोबर में बदबू आने लग जाए तो समझ लो कि देश मे अकाल पड़ने वाला है।

~ मुंशी प्रेमचंद

किसान के बिना देश में अकाल और भुकमरी आ सकती है इसलिए आज की नई पीढ़ी को किसान के महत्व को समझना आवश्यक है। खेती एक बेहतरीन व्यवसाय भी है और लोग खेती करके अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं इसलिए लोगों को खेती के काम को भी सम्मान की नजर से देखना चाहिए और इस क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में भी सोचना चाहिए।

आगे पढ़ें:

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट जिसमें हमने आपको किसानों पर निबंध अलग-अलग शब्दों में बताया। अब आप बहुत आसानी के साथ किसान पर निबंध परीक्षा में लिख सकते हैं। हमें आशा है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे उन लोगों के साथ भी शेयर करें जो भारतीय किसान पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में ढूंढ रहें हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *