भारत के 10 प्रसिद्ध इमारतों के नाम और जानकारी

आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत के प्रसिद्ध इमारतों के नाम और उनके बारे में सारी जानकारी। भारत एक ऐसा देश है जहां पर एक से बढ़कर एक प्रसिद्ध इमारतें बनाई गई हैं। यह इमारतें इतनी अद्भुत हैं कि इन्हें देखने के लिए हर साल दुनिया के अलग-अलग कोनों से लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं। वैसे तो भारत में बहुत सी इमारतें हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे उन इमारतों के बारे में जो सबसे ज्यादा फेमस है। अगर आप भारत की सबसे प्रसिद्ध इमारतों के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें। 

भारत के प्रसिद्ध इमारतों के नाम

भारत की प्रसिद्ध इमारतों के नाम

भारत की जो इमारतें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है उनके नाम और जानकारी निम्नलिखित इस तरह से है –

1. ताजमहल 

Tajmahal
  • स्थान: Agra, Uttar Pradesh
  • निर्माण: 1632–1653 ई.
  • निर्माता: Shah Jahan
  • विशेषता: सफेद संगमरमर से बना मकबरा, Mumtaz Mahal की याद में

सफेद संगमरमर से बना हुआ ताजमहल आगरा में है और यह एक बहुत ही खूबसूरत ऐतिहासिक इमारत है। ‌इस इमारत को बनने में लगभग 22 साल का वक्त लगा था। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा है।‌ 

किसने बनवाया- ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। यहां पर मुमताज और बादशाह शाहजहां की कब्रें भी बनी हुई हैं। प्यार के प्रतीक ताजमहल को लेकर देश-विदेश के लोगों में काफी क्रेज रहता है। यही वजह है कि यहां पर 12 महीने खूब भीड़ रहती है। 

2. क़ुतुब मीनार 

qutab minar
  • स्थान: Delhi
  • निर्माण: 1193 ई. से प्रारंभ
  • निर्माता: Qutb-ud-din Aibak
  • ऊँचाई: लगभग 73 मीटर
  • दुनिया की सबसे ऊँची ईंटों की मीनारों में से एक

दिल्ली में बनी हुई कुतुब मीनार विश्व की सबसे ऊंची मीनार और जो की ईट से बनी हुई है। इस मीनार की ऊंचाई 237 फुट तक है। यह इमारत प्रारंभिक indo-islamic वास्तुकला शैली में बनी हुई है। यह इमारत लाल बलुआ पत्थरों से बनी हुई है जो देखने में बहुत ही अद्भुत और सुंदर लगती है। 

किसने बनवाया – कुतुब मीनार की नींव दिल्ली सल्तनत के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक ने साल 1193 में रखी थी। लेकिन इसका जो निर्माण कार्य था वह इल्तुतमिश ने पूरा करवाया था। बाद फिर 1368 में फिरोजशाह तुगलक ने कुतुब मीनार के काम को पूरा करवाया था। इस इमारत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से सीधी नहीं बनाई गई बल्कि हल्की सी झुकी हुई है। ‌

3. आगरा का किला

Agra ka Kila
  • स्थान: Agra, Uttar Pradesh
  • निर्माण काल: 1565–1573 ई.
  • निर्माता: मुगल सम्राट Akbar
  • सामग्री: लाल बलुआ पत्थर (बाद में कुछ भाग संगमरमर से)
  • प्रकार: किला / शाही निवास

वैसे तो आगरा का किला ताजमहल के जितना प्रसिद्ध नहीं है लेकिन जो भी लोग आगरा घूमने जाते हैं वे सब इस किले को भी जरूर देखते हैं। वैसे तो इस किले पर बहुत ही ज्यादा समय तक राजपूतों का राज रहा था पर बाद में इस पर मुगलों ने अपना कब्जा कर लिया था। 

किसने बनवाया आगरे का किला जब मुगलों ने अपने अधीन कर लिया था तो उसके बाद उन्होंने इसे मुगल वास्तुकला के अनुसार बनवाया था। ‌ इस प्रकार से इसका नवीनीकरण बादशाह अकबर ने करवाया था। उसके बाद फिर अकबर ने इसे अपनी राजधानी बना लिया था। 

4. हवा महल

Hawa Mahal Jaipur
  • स्थान: जयपुर, राजस्थान
  • निर्माण काल: सन् 1799 ईस्वी
  • निर्माता: महाराजा सवाई प्रताप सिंह
  • वास्तुकार: लाल चंद उस्ताद
  • निर्माण सामग्री: लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर
  • प्रकार: महल

हवा महल राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। यह लाल और गुलाबी पत्थर से बना पाँच मंजिला महल है, जिसमें 953 छोटी खिड़कियाँ (झरोखे) हैं। इन खिड़कियों से ठंडी हवा आती रहती थी, इसलिए इसका नाम हवा महल पड़ा। यह महल राजपरिवार की महिलाओं के लिए बनाया गया था ताकि वे बाहर के समारोह और बाजार देख सकें। आज यह जयपुर की पहचान और एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

किसने बनवाया – इसका निर्माण सन् 1799 ईस्वी में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था।

5. लाल किला 

lal kila image
  • स्थान: Delhi
  • निर्माण: 1638–1648 ई.
  • निर्माता: Shah Jahan
  • लाल बलुआ पत्थर से निर्मित
  • स्वतंत्रता दिवस पर यहीं से प्रधानमंत्री संबोधन देते हैं

नई दिल्ली में बना हुआ लाल किला बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत इमारत है। पूरा किला लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ है। लाल किले को साल 2007 में यूनेस्को के द्वारा विश्व विरासत स्थल के अंतर्गत लिया गया है। लाल किले पर हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को हमारे देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। ‌

किसने बनवाया लाल किले की सन् 1648 ईस्वी के दौरान मुगल सम्राट शाहजहां ने नींव रखी थी और इसे बनने में 9 साल का लंबा समय लगा था। इस किले में बहुत सी खास चीजें हैं जैसे कि रंग महल, मोती महल, दीवाने खास और दीवाने आम। ‌

6. हुमायूं का मकबरा 

humayun ka maqbara
  • स्थान: दिल्ली
  • निर्माण काल: 1565–1572 ई.
  • निर्माता: मुगल सम्राट Akbar (अपनी माँ की देखरेख में)
  • बनवाया गया: हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ने
  • निर्माण सामग्री: लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर

हुमायूं का मकबरा नई दिल्ली में स्थित है और यह बहुत ही खूबसूरत है। इस इमारत को बहुत ही अनूठे अंदाज में बनाया गया है और इसके चारों तरफ बहुत ही सुंदर और आकर्षक गार्डन भी है। यहां पर लोग बहुत शौक से अपनी फोटो और सेल्फी लेते हैं। यहां पर मुगल बादशाह हुमायूं की कब्र है। ‌

किसने बनवाया- हुमायूं का मकबरा सन 1570 ईस्वी में मुगल बादशाह हुमायूं की विधवा हाजी बेगम ने बनवाया था। यह इमारत चारबाग शैली पर बनी हुई थी और इसी शैली पर बाद में ताजमहल को बनवाया गया था। 

7. अजंता और एलोरा की गुफाएं 

ajanta aur alora ki gufayen
  • स्थान: Maharashtra के औरंगाबाद जिले के पास
  • निर्माण काल: लगभग 2री शताब्दी ईसा पूर्व से 6ठी शताब्दी ईस्वी
  • धर्म: बौद्ध
  • कुल गुफाएँ: लगभग 30

औरंगाबाद से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर अजंता और एलोरा की गुफाएं बनी हुई हैं। इनका उपयोग बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा रहने के लिए किया जाता था। ‌इसके अलावा ये जगह हिंदू धर्म और जैन धर्म के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि एलोरा में कैलाश मंदिर भी बना हुआ है। 

किसने बनवाया- अजंता और एलोरा की गुफाओं के बारे में ऐसा कहा जाता है कि दूसरी ईसवी से लेकर 11 ईसवी तक के बीच कुछ उदार और महान राजाओं ने इन्हें बनवाया था। एलोरा में 34 गुफाएं हैं जिनको 6 ईसवी से लेकर 11 ईसवी के बीच में बनवाया गया था। ‌

8. सूर्य मंदिर कोणार्क 

surya mandir konark image
  • स्थान: उड़ीसा
  • निर्माण: 13वीं शताब्दी
  • निर्माता: राजा नरसिंह देव प्रथम
  • सूर्य देव के रथ के आकार में बना मंदिर
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

सूर्य मंदिर कोणार्क उड़ीसा के पुरी शहर से तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। यह मंदिर कलिंग वास्तुकला का एक बहुत ही बेहतरीन नमूना है जिसे देखने के लिए बड़ी तादाद में दूर-दूर से लोग आते हैं। ‌

किसने बनवाया सूर्य मंदिर कोणार्क को 13 वीं शताब्दी में पूर्वी गंग वंश के राजा प्रथम नरसिंह देव ने बनवाया था।‌ यह इमारत एक रथ के आकार के जैसी है जिसमें सात घोड़े हैं। 

9. सांची का स्तूप 

  • स्थान: साँची, मध्य प्रदेश
  • निर्माण काल: लगभग तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व
  • निर्माता: सम्राट अशोक
  • धर्म: बौद्ध धर्म
  • प्रकार: स्तूप (बौद्ध स्मारक)

भारत के मध्य प्रदेश में बना हुआ सांची का स्तूप बहुत ही प्रसिद्ध और जाना माना बौद्ध स्मारक है। यह स्तूप बौद्ध धर्म के बारे में बहुत सी बातें दर्शाता है। इसे यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। 

किसने बनवाया- सांची के स्तूप को मौर्य सम्राट अशोक ने बनवाया था। उन्होंने इस स्तूप का बौद्ध धर्म से बहुत ज्यादा प्रभावित होने के बाद निर्माण करवाया था। ‌

10. चारमीनार 

charminar
  • स्थान: Hyderabad, Telangana
  • निर्माण: 1591 ई.
  • निर्माता: Muhammad Quli Qutb Shah
  • चार मीनारों वाला ऐतिहासिक स्मारक

भारत की प्रसिद्ध इमारतों में चारमीनार का नाम भी शामिल है और यह हैदराबाद में स्थित है। यह चार मीनारों से मिलाकर बनाई गई एक चौकोर इमारत है। इसका जो मेहराब है उसमें हर शाम को जब रोशनी होती है तो तब एक अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिलता है।

किसने बनवाया- चारमीनार को मुगल बादशाह मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने बनवाया था। इसमें हैदराबाद के प्राचीन शहर और आधुनिक शहर का एक बहुत ही अनोखा सा मिश्रण देखने को मिलता है जो कि इसकी खासियत है। यह 400 साल पुरानी इमारत देखने वालों को अपनी तरफ बड़ी तादाद में आकर्षित करती है और इसी वजह से हर साल यहां पर भारी मात्रा में पर्यटक जाते हैं। 

आगे पढ़ें:

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल भारत की प्रसिद्ध इमारतों के नाम और जानकारी। इस लेख में हमने आपको बताया कि भारत कौन-कौन सी इमारते प्रसिद्ध हैं और उनके बारे में हमने आपको जरूरी जानकारी भी दी। ‌हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके लिए जरूर Useful रहा होगा। अगर आपको यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे उन लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें जो भारत की प्रसिद्ध इमारतों के नाम और जानकारी के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं। 

Leave a Reply