मेरा भारत महान निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में

प्रत्येक स्कूल, कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार के निबंध लिखे जाते हैं। जिनमें से एक प्रसिद्ध निबंध है “मेरा भारत महान निबंध”। अक्सर मेरा भारत महान निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में लिखने के लिए कहा जाता है। यदि आप मेरा भारत महान निबंध ढूंढ रहे थे, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको मेरा भारत महान पर निबंध 100 से 500 शब्दों में बताएंगे, जो आपके लिए काफी उपयोगी होंगे।

मेरा भारत महान निबंध 100 शब्दों में

हम सभी जानते ही हैं कि भारत में विभिन्न प्रकार के धर्म के लोग रहते हैं। यहाँ भाषा, बोली, संस्कृति और परम्पराओं में विविधताएँ पायी जाती हैं। लेकिन फिर भी सभी लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं। भारत एक शांति प्रिय देश है और अन्य सभी देशों को भी भारत शांति का सन्देश देता है और उनसे अच्छे सम्बन्ध रखने की कोशिश करता है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। भारत दुनिया के सबसे विकासशील देशों में से एक है। भारत की सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर देखने के लिए विदेशों से लोग आते हैं ।

मेरा भारत महान निबंध 150 शब्दों में

भारत को प्राचीन काल से ही सोने की चिड़िया कहा जाता है। भारत का इतिहास ऐसा है, जो हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। भारत का इतिहास बहुत पुराना है, जिसमें आप को महान पुरुषों के बलिदान के बारे में जानकारी मिलती है।

रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था। जिसे प्रत्येक भारतीय हमेशा याद रखेगा। भारत में आपको प्राचीन सभ्यता, प्राकृतिक सौंदर्य और भारतीयों का अटूट बंधन देखने को मिल जाएगा। भारत में गंगा, यमुना और सरस्वती के अलावा कई पावन नदियां हैं। भारत में मोहनजोदड़ो, हड़प्पा संस्कृति और बहुत सारी पुरानी सभ्यता के निशान भी देखने को मिलते हैं। भारत के अलग-अलग राज्य अलग-अलग विभिनता के कारण प्रसिद्ध है। हर एक राज्य की अपनी एक विशेषता है। इसी कारण भारत पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हर वर्ष लाखों विदेशी भारत में घूमने के लिए आते हैं।

मेरा भारत महान निबंध 250 शब्दों में

हम सभी जानते हैं कि भारत को भारतवर्ष जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, आर्यावर्त, हिन्दुस्थान, हिन्द, इंडिया आदि के नामों से भी जाना जाता है। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत कई देश ऐसे हैं, जो पहले हिंदुस्तान का हिस्सा होते थे। लेकिन इनके अलग होने के पश्चात हिंदुस्तान को इंडिया के नाम से पहचाना जाता है।

भारत में हर धर्म और संस्कृति के लोग मिलजुलकर रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा वृंदावन में विदेशी लोग अपना सब कुछ त्याग कर भगवान श्री कृष्ण के पूजा में मगन है। इस्कॉन मंदिर काफी ज्यादा फेमस है। भारत का ताजमहल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सात अजूबों में से एक है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। भारत का राजस्थान राज्य पूरी दुनिया में राजपूताना के लिए जाना जाता है l राजस्थान के महल, बावरिया और अभ्यारण हर एक देश और विदेशी नागरिक को अपनी और आकर्षित करते हैं l भारत में हर त्यौहार को हर धर्म के लोग मिलजुल कर मनाते हैं l

मेरा भारत महान निबंध 500 शब्दों में

अक्सर स्कूल व कॉलेज में मेरा भारत महान पर निबंध लिखने या सुनाने को कहा जाता है l यदि आप भी मेरा भारत महान निबंध 500 शब्दों में जाना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा प्रस्तुत किए गए निबंध को पढ़ सकते हैं l इससे आपको काफी जानकारी मिलेगी l

भारत को सोने की चिड़िया वीरों की धरती और अन्य नामों से जाना जाता है l हम सभी जानते हैं कि भारत की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया हैl भारत को आजाद कराने के लिए सिर्फ पुरुषों ने नहीं बल्कि महिलाओं ने भी भरपूर योगदान दिया थाl झांसी की रानी के अलावा सावित्रीबाई फुले व अन्य कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए देश की तरक्की में अपना योगदान दिया है l

जैसे-जैसे समय बदल रहा है, समय के साथ-साथ हमारा भारत देश भी विकसित हो रहा हैI हम आधुनिक विज्ञान और टेक्नोलॉजी में भी बहुत आगे हैंl भारत की सांस्कृतिक विशेषता प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैंl भारत के प्रत्येक राज्य में आपको एक से एक अजूबे देखने को मिल जाएंगे l 

भारत की सांस्कृतिक धरोहर जैसे कि ताजमहल,लाल किला और राजस्थान के महलों को देखने के लिए विदेशी हर साल भारत में आते हैं l भारत में एक नहीं बल्कि हजारों नदियां ऐसे हैं, जो भारत की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं l आपको जानकर गर्व होगा कि भारत के पहले महिलाओं की दशा अच्छी नहीं थी, लेकिन समय के साथ-साथ महिलाओं की दशा में भी परिवर्तन हो रहा है। महिलाएं अब पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। 

भारत के हर एक सरकारी महकमे में आपको ऊंचे पद पर कोई ना कोई महिला देखने को मिल ही जाएगी। इसके अलावा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर भी भारत की महिलाओं ने पहुंचकर भारत का नाम रोशन किया है। आपको जानकर काफी अच्छा लगेगा कि भारत के युवा अब पर लिख‌ कर विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया यूरोप के कई देशों में भारत के युवा पढ़ लिखकर अच्छे सरकारी महकमे में नौकरी कर रहे हैं। और बड़ी-बड़ी कंपनियों में ऊँचे पदों पर स्थापित हैं। जिसके कारण पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हो रहा है।

भारत के पर्वत, मिट्टी नदियां और प्रकृति सौंदर्य हर एक व्यक्ति को अपनी और आकर्षित कर लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के एरिया में तो लाखों पर्यटक घूमने आते ही हैं। इसके अलावा राजस्थान में सबसे ज्यादा पर्यटक हर वर्ष घूमने के लिए आते हैं। राजस्थान में आपको महल, बावडिया और खूबसूरत नदियां मिलेंगी जो आपका दिल मोह लेंगी। सच में भारत एक अनूठा देश है। अलग-अलग धर्म जाति और संस्कृति के कारण भी भारत अनेकता में एकता के लिए जाना जाता है। प्रत्येक नागरिक को भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।

आगे पढ़ें:

आशा है की आपको हमारे द्वारा लिखा गया “मेरा भारत महान निबंध” पसंद आया होगा। इस बारे में अपने विचार या सुझाव आप निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें। आप इस निबंध को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply