50+ गणित पहेलियाँ उत्तर सहित PDF | Maths Paheli with Answer

आज हम आपके लिए लाये हैं गणित पहेली उत्तर सहित, ऐसी गणित की पहेलियाँ जिसके जवाब देने से पहले आपको सोचने पड़ेंगे और दिमाग लगाने पड़ेंगे। ये Maths Paheli छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिये के दिमागी पहेली की तरह है। उम्मीद है आपको ये पहेलियाँ पसंद आएँगी। आप गणित पहेलियाँ उत्तर सहित pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी लिंक निचे दी गयी है।

गणित पहेलियाँ उत्तर सहित

गणित पहेलियाँ उत्तर सहित

1. कुछ महीनों में 31 दिन होते हैं। कितने महीनों में 28 दिन होते हैं?उत्तर- सभी महीनों में।

2. एक कमरे में दो सो आदमी थे, उसमें से दो सो गये अब बताओ कितने आदमी बचे?

उत्तर- 200 क्योंकि 2 आदमी वहीँ सो रहे हैं।

3. 3 मुर्गियां 3 दिन में,3 अंडे देती हैंतो 300 मुर्गियां 300 दिन में,कितने अंडे देगी?

उत्तर- 30,000 अंडे।

4. 5 आदमी 5 आम 5 मिनट में खाते है तो बताइये 50 आदमी 50 आम कितने मिनट में खायेगें?

उत्तर- 5 मिनट।

5. एक मुर्गी एक दिन में दो अंडे देती है तो 2 मुर्गे एक साल में कितने अंडे देंगे?

उत्तर – 0 क्योंकि मुर्गे कभी अंडे नही देते।

6. एक किसान के पास कुल 17 बकरियां है। लेकिन 6 को छोड़ के सभी मर जाते है। बताओ किसान के पास कितनी बकरियां बचीं?

उत्तर – 6

7. दूधवाले के पास 5 लीटर का और 3 लीटर नापने का डिब्बा है। वह 1 लीटर दूध कैसे नापेगा?

उत्तर – 3 x 2 = 6 – 5 = 1 लीटर

8. 1 से 100 के बीच कुल कितने 5 के अंक आते हैं?

उत्तर – 19 क्योंकिः 5,15,25,35,45,50,51,52,53,54,55,56,57,58,59,65,75,85,95.

9. विमला की 5 लड़कियाँ हैं और उन सभी लड़कियों का एक-एक भाई है. विमला की कुल कितनी संतानें हैं?

उत्तर: 6. क्योंकि 5 बहनों के बीच एक कॉमन भाई है. इस प्रकार विमला की 5 बेटियां और 1 बेटा है.

Maths Paheli in Hindi

10. मैं एक संख्या हूं, जो एक हफ्ते से तीन संख्या अधिक हूं। बताओ मैं क्या हूं?

उत्तर – 10

11. एक थैली में 10 आम हैं, जिसमें से 4 आम मनोज को दे दिए। बताओ अब मनोज के पास कुल कितने आम बचे हैं?

उत्तर – 4 आम, क्योंकि मनोज को टोकरी में से 4 आम दिए गए थे।

12. गोपू बाजार जा रहा था रास्ते में उसे एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसके साथ 3 बच्चे थे, एक बच्चे के हाथ में 1 कुत्ता था, दुसरे बच्चे के हाथ में 1 कुत्ते का पिल्ला था और तीसरे बच्चे के हाथ में 3 मुर्गियां थी। बताओ कितने लोग बाजार जा रहे थे।

उत्तर- 1, क्योकि केवल गोपू बाजार जा रहा था बाकि सब उसे रास्ते में मिले थे।

13. 16 आदमी मिलकर किसी काम को 10 दिनों मे पूरा करते हैं तो बताओ उसी काम को 80 दिन में पूरा करने के लिए कितने आदमी की जरूरत होगी?

उत्तर – 2 आदमी, क्योंकि 16×10/80 =2 तो इस तरह 2 व्यक्ति उस काम को 80 दिन में पूरा करेंगे।

14. 2 पिता और 2 पुत्र आम तोड़ने गये और प्रत्येक ने 12-12 आम तोड़े। बताओ कुल कितने आम तोड़े गये?

उत्तर- 36, क्योंकि वहां तीन लोग थे दादा, पिता और पोता।

15. मैं एक अंक हूँ, मुझे लिखने के लिए वहीं पर वापस आना होता है, जहाँ से मुझे लिखना शुरू किया जाता है, बताओ मैं कौन हूँ ?

उत्तर – 8

16. विनोद 1 साल की उम्र से अपने प्रत्येक जन्मदिन पर 100 रूपये अपने गुल्लक में डालता था। जब वह 60 साल का हुआ तब उसने अपना गुल्लक तोड़ा लेकिन उसमें केवल 1500 रुपए ही थे। बताइए ऐसा क्यों?

उत्तर – क्योंकि विनोद का जन्मदिन 29 फरवरी को आता था और 29 फरवरी दिनांक 4 साल में एक बार आता है। 60/4 = 15, 15×100 = 1500.

17. गोलू मोनू का भाई है। राधा, विकास की बहन हैं। मोनू राधा का बेटा है। बताये की गोलू और विकास का क्या संबंध है।

उत्तर: विकास गोलू का मामा है।

18. विकास महेश से बड़ा हैं। गोपू विकास से बड़ा हैं। जबकी भोलू गोपू से छोटा है लेकिन महेश से बड़ा हैं। तो बताईये सबसे छोटा कौन है?

उत्तर- महेश सबसे छोटा है।

19. एक लाइन में कुछ किताबे रखीं हैं अगर उनमे से एक किताब बायीं तरफ से 4 नंबर और दायें तरफ से 6 नंबर पर है तो बताइये उस लाइन में कुल कितनी किताबे है?

उत्तर- 9

गणित पहेली उत्तर सहित

20. यदि 4 लोग मिलकर, 4 घंटे में 4 किलो लड्डू बनाते हैं, तो 8 लोग मिलकर 8 घंटे में कितने किलो लड्डू बना सकते हैं?

उत्तर- 16 किलो लड्डू

21. एक किलो रुई, एक किलो आलू और एक किलो लोहे में कौन सबसे भारी है?

उत्तर- सभी का वजन बराबर है।

22. 3 रोटी को 4 लोगों में बराबर कैसें बांटें?

उत्तर- 3 रोटी को आधे-आधे टुकड़े में बाँट देंगे और चारों को एक एक टुकड़ा दे देंगे, अब दो टुकड़े बचेंगें उन्हें फिर से आधे-आधे टुकड़े में बाँटेंगे तो चार टुकड़े हो जायेंगे और चारों बाँट लेंगे।

23. आठ आठ के आठ अंको को इस प्रकार जमाइए की उनका जोड़ 1000 आये?

उत्तर – 888, 88, 8, 8, 8 सबको एक साथ जोड़ दो

24. कौन सी तीन संख्याएँ, जिनमें से कोई भी शून्य नहीं है, समान परिणाम देती हैं चाहे उन्हें आपस में जोड़ा जाए या गुणा किया जाए?

उत्तर: एक, दो और तीन [1+2+3 = 6, 1x2x3 = 6]

25. 5 को कितनी बार आपस में जोड़ें की वह 55 हो जाये?

उत्तर- 11 बार

26. सबसे छोटी सम संख्या कौन सी है?

उत्तर- 0

27. 1000 से पहले कितनी संख्याएँ आती हैं?

उत्तर- 999

28. धूप में 1 रुमाल को सूखने में 30 मिनट लगते हैं तो 8 रुमाल को सूखने में कितने समय लगेंगे?

उत्तर- 30 मिनट

29. एक घंटी की आवाज हाल में बैठे हुए 8 लोगों को सुनाई देती है तो 3 घंटी की आवाज कितने लोगों को सुने देगी?

उत्तर- 8 लोगों को क्योंकि हॉल में 8 लोग ही बैठे हैं।

30. एक नाव का वजन 500 किलो है, उसमे 3 बैल बैठे हुए हैं और तीनो बैल 5-5 किलो गोबर कर देते हैं तो बताओ नाव का कुल वजन कितना होगा?

उत्तर- 500 किलो।

31. दिवाली के समय घर के बाहर 100 दीपक जल रहे हैं, 1 दीपक 2 घंटे जलता है तो बताओ 100 दीपक कितने घंटे जलेंगे?

उत्तर- 2 घंटे क्योंकि सभी एक साथ जल रहे हैं।

32. विनय रेस में 5 वें स्थान पर है यदि वह तीसरे स्थान वाले गोलू को पीछे छोड़ देता है तो बताओ अब वह किस स्थान पर है?

उत्तर- अब वह गोलू को पीछे छोड़कर उसी के स्थान पर यानि तीसरे स्थान पर है।

33. एक कक्षा के सभी विद्यार्थी एक पँक्ति मे खडे हैं, विनीता दोनो तरफ से 19वे क्रमांक पर थी। तो उस कक्षा मे कुल कितने विद्यार्थी हैं?

उत्तर: कक्षा मे कुल 37 विद्यार्थी हैं।

34. एक ऐसा अंक जिसे किसी भी दुसरे नंबर से गुणा करें तो सबका उत्तर एक समान होगा। बताओ वह कौनसा अंक है?

उत्तर – 0

35. एक लड़का बाजार से 18 टमाटर लेकर आता है लेकिन रास्ते में 7 टमाटर को छोड़कर सभी फूट जाते हैं। बताओ कितने टमाटर सुरक्षित बचे?

उत्तर- 7

36. एक साइकिल को बनाने में 3 लोगों को 4 दिन लगे तो बताओ 6 लोगो को उसी साइकिल को बनाने में कितने दिन लगेंगे?

उत्तर- 0, क्योंकि वह साइकिल पहले से बना हुआ है।

37. मिठाई की दुकान पर एक ग्राहक 100 रूपये की मिठाई लेता है और बदले में दूकानदार को 500 का नोट देता है। दूकानदार के पास 500 के खुल्ले नही हैं इसलिए वह बगल वाले ठेले से 500 के खुल्ले लाता है और ग्राहक को 400 वापस कर देता है। बाद में ठेलेवाला आकर कहता है की उसने जो 500 का नोट दिया वह नकली है। दुकानदार ने ठेलेवाले को असली नोट दिए। बताओ दुकानदार को कितने रूपये का नुकसान हुआ?

उत्तर- 500 रूपये का नुकसान होगा।

38. एक बस में कुछ यात्री यात्रा कर रहे हैं, पहले स्टॉप पर 15 यात्री बस से उतरे और 10 यात्री बस पर बैठ गए. अब बस पर कुल 70 यात्री है तो बताओ शुरुआत में बस पर कितने यात्री बैठे थे?

उत्तर- माना की बस में कुल यात्री N है, बाद में बस में कुल यात्री 70 हो गये
तो, N – 15 यात्री बस से उतरे + 10 यात्री बस पर बैठे = 70
N=75
शुरुआत में बस में कुल 75 यात्री थे।

39. सोहन के तीन बेटे हैं और हर बेटे की एक बहन है, बताओ सोहन के कितने बच्चे हैं?

उत्तर- 4, तीन बेटे और एक बेटी

40. जब मैं 8 वर्ष का था तब मेरे पिता 31 वर्ष का था, अब मेरे पिता मेरे उम्र से दोगुने हो गये हैं तो बताओ मेरी उम्र कितनी है?

उत्तर- 23 वर्ष

41. 1 से 100 तक की गिनती के बीच कितनी बार 5 अंक आता है?

उत्तर – 20 बार

42. एक व्यक्ति स्वर्ग और नर्क के द्वार पर खड़ा है। उसके सामने दो दरवाजे हैं लेकिन उसको नही पता की कौनसा दरवाजा स्वर्ग का है। किसी भी द्वार में घुसने के बाद वापस नही आया जा सकता। हर द्वार पर एक-एक दूत खड़े हैं जिनमे एक दूत हमेशा झूठ बोलता है और एक हमेशा सच। लेकिन व्यक्ति को नही पता की सच बोलने वाला दूत कौनसा है। वह दूत से केवल एक ही प्रश्न कर सकता है जिसके जवाब मिलने के बाद वह द्वार ढूंढ सकता है। बताओ की वह दूत से कौनसा प्रश्न पूछे ताकि वह स्वर्ग के रस्ते पर जा सके?

उत्तर- वह किसी भी दूत से एक सवाल करेगा “श्रीमान जी अगर आप की जगह दुसरे वाले दूत होते, तो वे स्वर्ग जाने का कौनसा रास्ता बताते?” जो भी उत्तर मिलेगा उसके विपरीत वाले दरवाजे में व्यक्ति चला जायेगा। वही स्वर्ग का रास्ता होगा।

43. चार बार 1 अंक का उपयोग करके बनायीं जाने वाली सबसे बड़ी संख्या कौन सी है?

उत्तर- (11)11

44. दो पिता के एक-एक बेटे हैं। पहले पिता ने अपने बेटे को 1000 रूपये दिए, दुसरे पिता ने अपने बेटे को 100 रूपये दिए। लेकिन दोनों बेटों को कुल 5000 रूपये ही मिले, बताओ कैसे?

उत्तर – यहाँ पर दादा, पिता और पिता हैं, पहले दादा ने अपने बेटे को 1000 दिए, फिर पिता ने अपने बेटे को 100 दिए। इसलिए दोनों बेटों के पास कुल 1000 ही होंगे।

45. खाली स्थान भरो, 3, 6, 9, 18, 27, 56, ….

उत्तर – 81

46. अगर 1+9+8 = 1 है तो 2+8+9 = क्या होगा?

उत्तर – जब One + Nine + Eight = ONE (सभी पहले अक्षर लेने पर), तो Two + Eight + Nine = TEN (सभी पहले अक्षर लेने पर)

47. एक 50 ओवर के क्रिकेट मैच में एक खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा कितने रन बना सकता है? अगर कोई अतिरिक्त रन न हो और खिलाड़ी आउट भी न हो?

उत्तर –

48. ऐसी कोई दो संख्याएं बताइए जिनका गुणा और जोड़ दोनों बराबर हों?

उत्तर – वो संख्याएं हैं:
6 और 1.2 (6×1.2 = 7.2 और 6+1.2 =7.2)
11 और 1.1 (11×1.1=1.21 और 11×1.1=12.1)
26 और 1.04 (26×1.04= 27.40 और 26+1.04=27.04)

49. ऐसी कौन सी संख्या है जिसे 1, 2, 3, 4, 5, और 6 से गुणा किया जाए तो उत्तर में कोई अंतर नही आता, केवल वही अंक आगे-पीछे हो जाते हैं?

उत्तर – वह संख्या है: 142857
142857×1 = 142857
142857×2 = 285714
142857 x3 = 428571
142857×4 = 571428
142857×5 = 714285
142857×6 = 857142

50. दो संख्याएं बताइए जिन्हें जोड़ने या गुणा करने पर एक समान संख्या आये? जैसे 2*2=4, 2+2=4

उत्तर – 11 और 1.1, 11×1.1=12.1, 11+1.1=12.1

गणित पहेलियाँ उत्तर सहित PDF Download

आप इन maths पहेली की pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी लिंक निचे दी गयी है।

Download PDF

आगे पढ़ें:

हमें उम्मीद है की आपको ये गणित पहेलियाँ (Maths Paheli) जरुर पसंद आई होंगी।

2 Comments

  1. Mere pas 100 rupye the mene 40 minus kiye 60 bache 30 minus kiye 30 bache 18 minus kiye 12 bache 12 minus kiye 00 bacha jb inko dono trf se joda ye answer aaya
    100 100
    40 60
    30 30
    18 12
    12 00
    00

    Jb in dono ko joda to first wali me 100 pura aa gya lekin dusri wali list ko joda to 102 answer aaya ye kese hua buddhiman apni ray avshy dewe

    1. इसमें खर्च किया नहीं देखना है बल्कि जितने थे उतने देखो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *