महुआ के पेड़ की जानकारी | Mahua Tree in Hindi

हमारे देश भारत में पेड़ पौधों की बहुत सारी नस्लें मिलती हैं जिनमें से एक है महुआ का पेड़। आपको जानकारी के लिए बता दें कि महुआ एक उष्णकटिबंधीय पेड़ है, जो अधिकतर या तो जंगलों में उगते हैं या फिर मैदानी क्षेत्रों में। यह एक सदाबहार पेड़ है जो अपने फूलों और फलों की वजह से भी बहुत लोकप्रिय है। लेकिन फिर भी बहुत से लोगों को इस पेड़ के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती। इसीलिए ऐसे लोग महुआ के पेड़ की जानकारी इंटरनेट पर ढूंढते रहते हैं। तो अगर आप भी महुआ के पेड़ से जुड़ी हुई सारी जानकारी जानना चाहते हैं तो हमारे आज के इस लेख को पूरा पढ़ें।  

महुआ के पेड़ की जानकारी और कुछ महत्वपूर्ण बिंदु 

पेड़ का नाममहुआ
हिंदी नाममहुआ, महआ, माहवा, लुप्तई इत्यादि
अंग्रेजी नामबटरनट ट्री 
वैज्ञानिक नाममधुका लोंगफोलिया (Madhuca longifolia)
कुल स्पोटेसी (Spotaceae)
भारत में कहां पाया जाता है उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड इत्यादि 
ऊंचाई16-20 मीटर
पत्तों का रंगहरा
फूलों का रंगहल्का सफेद 
पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, वसा, फाइबर एवंएंटी ऑक्सीडेंट गतिविधियां
जीवन काल 45 साल से लेकर 50 साल 

महुआ का पेड़ क्या है?

महुआ का पेड़ आमतौर पर भारत के सभी इलाकों में देखा जा सकता है। यह पेड़ ना केवल जमीनों पर बल्कि पहाड़ों के ऊपर भी पाया जाता है। यह पेड़ आमतौर पर रेतीली मिट्टी पर काफी तेजी के साथ पनपता है। जानकारी के लिए बता दें कि महुआ का पेड़ मध्यम ऊंचाई का होता है और इसकी डालियां घनी होती है जो इसके चारों तरफ काफी फैली हुई रहती हैं। 

इसकी पत्तियां हरे रंग की होती हैं जिनको तोड़ा जाए तो उनमें से एक दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता है। 

इसके अलावा इस पेड़ के जो फूल होते हैं वह छोटे छोटे और हल्के सफेद या पीले रंग के होते हैं। इन फूलों को ही महुआ के नाम से जाना जाता है। वैसे तो इसे लोग अपने खाने के लिए उपयोग करते हैं लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों का उत्पादन करने में भी करते हैं।

वैसे आदिवासियों के लिए यह पेड़ किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे लोग इस पेड़ का उपयोग कई तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए भी करते हैं। एक प्रकार से आदिवासियों के लिए यह एक सर्वहारा वृक्ष है जो उनकी बहुत सी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। 

महुआ पेड़ का चित्र

Credit: Nagarjun, CC BY 2.0, via Wikimedia Commons

महुआ के फूल का चित्र

Credit: Gypsypkd, CC BY-SA 3.0, via Wikimedia Commons

महुआ के फल का चित्र

Credit: Teacher1943, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

महुआ का बीज

Credit: Teacher1943, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

महुआ पेड़ के फायदे

महुआ पेड़ के कई सारे फायदे हैं इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो की हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं। इसका उपयोग कई प्रकार की बिमारियों को ठीक करने में भी किया जा सकता है। आइये महुआ पेड़ के लाभ के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

महुआ के पेड़ से मिलने वाले पोषक तत्व 

महुआ के पेड़ में एंटी ऑक्सीडेंट गतिविधियां पाई जाती हैं इसी वजह से यह कई बीमारियों को ठीक करने में काफी उपयोगी होता है। इस पेड़ से आपको विटामिन सी भी काफी भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके साथ साथ इसमें  खनिज पदार्थ जैसे कि कैल्शियम, फास्फोरस इत्यादि भी पाए जाते हैं। 

महुआ के पेड़ के औषधीय गुण   

जैसा कि हम ने बताया कि महुआ के पेड़ के बहुत से औषधीय गुण हैं जो कि इस प्रकार से हैं – 

ब्रोंकाइटिस और अस्थमा का  इलाज करने के लिए

जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस और अस्थमा की समस्या है उनके लिए यह काफी उपयोगी है। रोगी को महुआ के फूलों से रस निकालकर उसे एक गिलास दूध में मिलाकर पिलाएं। ब्रोंकाइटिस में सांस की नलियों में सूजन आ जाती है। इस प्रकार से रोगी को सांस लेने में बहुत तकलीफ होने लगती है होने लगती है। लेकिन महुआ के फूलों में सूजन रोधी गुण होते हैं जिसकी वजह से यह स्वेलिंग को काफी हद तक ठीक करने में सहायक है। 

मधुमेह के रोग का इलाज करने के लिए

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनके लिए भी महुआ काफी उपयोगी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि महुआ के पेड़ की जो छाल होती है उसमें से निकलने वाला अर्क मधुमेह को नियंत्रित करने में कारगर है। यह रोगी के शरीर में इंसुलिन की कमी और हाई ब्लड ग्लूकोस बढ़ने की संभावना को कंट्रोल करता है। 

मिर्गी में लाभदायक है

कई लोगों को मिर्गी जैसी बीमारी होती है लेकिन महुआ का पेड़ मिर्गी की बीमारी से निपटने के लिए एक बहुत ही बढ़िया उपाय है। जानकारी के लिए बता दें कि इसकी पत्तियों में मेथेनॉलिक गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह मिर्गी के दौरों को कम करने में मददगार हैं। 

बुखार और कैंसर जैसी बीमारियों का समाधान करता है

कई शोधों से यह बात सामने आई है कि महुआ की छाल का रस बुखार ठीक करने में फायदेमंद होता है। यह शरीर में उत्पन्न संक्रमण को समाप्त करके शरीर को निरोगी बनाता है। इसके साथ साथ इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी ठीक करने में काफी कारगर हैं। 

दांतों को बनाए निरोगी 

व्यक्ति के दांत तभी मजबूत और स्वस्थ रहते हैं जब उसके मसूड़े भी पूरी तरह से हेल्दी रहते हैं। महुआ के औषधीय गुण मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में फायदेमंद है। इसके लिए आपको महुआ के पेड़ की छाल से रस निकालकर उसे पानी में मिलाकर हर रोज कुल्ला करना होगा। धीरे धीरे आप देखेंगे कि आपके मसूड़ों से खून निकलने की समस्या दूर होती जा रही है। 

त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है 

महुआ का जो फूल होता है उस का रस त्वचा की बीमारियों को ठीक करने में काफी सहायक है। बता दें कि अगर आपकी त्वचा पर खुजली या जलन जैसी समस्या है तो महुआ का रस उसे ठीक कर सकता है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को एक्जिमा की समस्या है तो उससे भी राहत पाई जा सकती है। 

महुआ के पेड़ का उपयोग

महुआ के पेड़ का उपयोग निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:

  • भेड़, बकरियां, गाय इत्यादि इसकी पत्तियों को खाती है। यह उनके लिए एक अच्छा भोजन है। 
  • तेल या फिर साबुन को बनाने के लिए इसके बीजों का इस्तेमाल होता है।
  • प्राकृतिक तेल बनाने में भी महुआ के पेड़ का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • इसकी लकड़ियों का प्रयोग करके फर्नीचर बनाया जाता है। 
  • गरीब लोग इसकी लकड़ियों को ईंधन के रूप में प्रयोग करते हैं। 
  • इसकी पत्तियों और छाल से रस निकालकर कई बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग होता है।
  • जब इसके बीज से तेल निकाल लिया जाता है तो उसके बाद बचे हुए पदार्थ को खाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। 
  • इसके फूलों से बहुत से पौष्टिक व्यंजन बनाए जाते हैं। बहुत से लोग रोटी के साथ भी इसका सेवन करते हैं। 

महुआ के बारे में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न – FAQ

महुआ से क्या बनता है?

महुआ का ज्यादातर उपयोग देशी शराब बनाने में किया जाता है। महुआ के बीज से तेल निकाला जाता है और इससे साबुन भी बनता है। इसका उपयोग कई प्रकार की औषधियों में भी किया जाता है।

महुआ का वैज्ञानिक नाम

मधुका लोंगफोलिया (Madhuca longifolia)

महुआ में कौन सा विटामिन मिलता है?

महुआ में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है

निष्कर्ष 

महुआ के पेड़ की जानकारी के इस लेख में हमने आपको महुआ के बारे में सारी बातें बताई। हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि इस पेड़ के कौन-कौन से लाभ है और किस प्रकार से इसका इस्तेमाल किया जाता है। हमें पूरी आशा है कि आप के लिए यह सारी जानकारी काफी लाभदायक रही होगी। अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *