गोवा के बारे में 22 रोचक जानकारी – Information About Goa in Hindi

आज हम इस आर्टिकल में आपको गोवा के बारे में जानकारी (Information About Goa in Hindi) देने जा रहे हैं ये जानकारियां बहुत ही रोचक ज्ञानवर्धक और मजेदार हैं। हमें उम्मीद है आपको यह पसंद आएगी।

गोवा के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Information About Goa in Hindi

1. गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है जिसका आकार केवल 3702 वर्ग किलोमीटर है।

2. यह राज्य सबसे छोटा जरुर है लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह सबसे अमीर राज्यों में से एक है। आंकड़ों के अनुसार यहाँ सभी भारतीय राज्यों की तुलना में प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।

3. गोवा का समुद्री बीच और यहाँ मिलने वाला सस्ता शराब बहुत ही प्रसिद्ध है।

4. क्या आपको पता है? गोवा में 7000 से भी अधिक पंजीकृत बार हैं जहाँ से आप शराब खरीद सकते हैं।

5. आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी की गोवा में दो स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, एक 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में और दूसरा 19 दिसम्बर को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

6. दरअसल, सन 1947 में भारत के आजाद होने के बाद भी गोवा भारत का हिस्सा नही था इसे पुर्तगालियों ने अपने कब्जे में ले रखा था।

7. पुर्तगालियों ने सन 1510 से 1961 तक यानि 451 सालों तक गोवा में राज किया था।

8. गोवा की आजादी की लड़ाई में राम मनोहर लोहिया का बहुत बड़ा योगदान था इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, उनपर 5 साल के लिए गोवा आने से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

9. 19 दिसम्बर सन 1961 में भारतीय सशस्त्र सेना द्वारा ऑपरेशन चलाया गया जिसे ‘गोवा मुक्ति संग्राम’ या ‘गोवा मुक्ति आन्दोलन’ भी कहा जाता है इसे ऑपरेशन विजय नाम दिया गया था।

10. इस सैन्य कार्रवाही में थलसेना, जलसेना और वायुसेना तीनो ने भाग लिया था।

गोवा के बारे में जानकारी – Information About Goa in Hindi

11. इस जबरदस्त कार्रवाही का परिणाम यह हुआ की मात्र 36 घंटे के अंदर पुर्तगाल के गवर्नर जर्नल वसालो इ सिल्वा ने उस समय के भारतीय सेना प्रमुख पीएन थापर के सामने समर्पण कर दिया।

12. पुर्तगालियों से आजाद होने के बाद सन 1987 में गोवा को भारत का राज्य घोषित कर दिया गया।

13. क्या आप जानते हैं? 1961 से पहले गोवा में पैदा होने वाले व्यक्ति के पास दोहरी नागरिकता मिली हुई है वे पुर्तगाल और भारत दोनों की नागरिकता हासिल है।

14. यहाँ 450 साल पुरानी डेड बॉडी भी है जो की अपने आप में रहस्यमय है क्योंकि सैकड़ों सालों बाद भी यह सड़ी नही है दरअसल यह सेंट फ्रांसिस जेवियर की बॉडी है जोकि गोवा में पणजी के बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च में सन 1553-54 से रखी हुई है।

15. गोवा राज्य की आमदनी का मुख्य हिस्सा पर्यटन उद्योग से आता है।

16. क्या आप जानते हैं? मशहूर पार्श्व गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले जी के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर गोवा के ही निवासी थे वे गोवा के मंगेशी नाम के गाँव में पैदा हुए थे।

17. गोवा में कितने beach हैं? उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा दोनों को मिलाकर यहाँ लगभग 50 beaches हैं।

18. अगर हम गोवा के कुछ famous beaches के बारे में बात करें तो ये कुछ इस प्रकार हैं:

  • बागा बीच
  • कलंगूट
  • सिंकेरियन बीच
  • पणजी बीच
  • मिरामार
  • कोलवा बीच
  • पालोलेम बीच
  • बागाटोर
  • अंजुना
  • दोनापौला
  • कोला
  • मोबोर

19. एशिया का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज कहाँ है? अगर कोई आपसे यह सवाल पूछे तो आपको यह जानकारी होना चाहिए की गोवा में स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एशिया का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज है जिसे 18वीं शताब्दी में पुर्तगाल शासन द्वारा बनाया गया था।

20. सबसे पहला प्रिंटिंग प्रेस भी गोवा के सेंट पॉल कॉलेज में चालू किया गया था और आपको जानकर हैरानी होगी की यह भी एशिया का सबसे पहला प्रिंटिंग प्रेस है।

21. यही नही भारत देश का सबसे पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल St Joseph’s High School भी गोवा राज्य में ही बना था।

22. उत्तर गोवा में एक गुफा है जिसे पांडव गुफा कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है की महाभारत काल में निर्वासन के दौरान पांडव इसी गुफा में रहा करते थे।

आपको यह गोवा के बारे में रोचक जानकारी – Information About Goa in Hindi  कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *