आतंकवाद पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | Aatankwad Essay in Hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं आतंकवाद पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। आतंकवाद हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फैला हुआ है। ‌यह एक ऐसी समस्या है जो समाज और लोगों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। कई बार आतंकवाद की वजह से बहुत से घर बर्बाद हो जाते हैं। यही वजह है कि विद्यार्थियों को उनके स्कूल में आतंकवाद की बुराइयों के बारे में जागरूक किया जाता है। इसीलिए छात्रों को परीक्षा में कई बार आतंकवाद पर निबंध अलग-अलग शब्दों में लिखने के लिए आता है। अगर आप भी आतंकवाद पर निबंध ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस पोस्ट को सारा पढ़ें। 

aatankwad par nibandh

आतंकवाद पर निबंध 100 शब्दों में

आतंकवाद एक ऐसा गैरकानूनी काम है जिसका उपयोग आम जनता को डराने के लिए किया जाता है। यह एक ऐसा सामाजिक मुद्दा है जो भारत के अलावा पूरी दुनिया में फैला हुआ है। आतंकवाद फ़ैलाने वाले लोगों को आतंकवादी के नाम से जाना जाता है। इसकी जड़ें बहुत ही ज्यादा गहरी और फैली हुई है जिसकी वजह से यह पूरी दुनिया के लिए खतरनाक समस्या बन चुकी है। जो लोग आतंकवाद से जुड़े होते हैं वह किसी भी नियम या फिर कानून को नहीं मानते। ऐसे लोग समाज में और देश में गलत गतिविधियों का सहारा लेकर आतंक का माहौल बनाते हैं। 

आतंकवाद पर निबंध 150 शब्दों में

आतंकवाद दुनिया भर में फैल चुका है और यह एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समस्या है जिसका सामना सभी लोग कर रहे हैं। वैसे बहुत से देशों ने आतंकवाद का बहुत ही पुरजोर विरोध भी किया है लेकिन फिर भी आतंकवाद हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके पीछे कारण है कि आतंकवादियों को कहीं ना कहीं से समर्थन मिल जाता है। ‌जो लोग आतंकवाद से जुड़े हुए होते हैं वे अलग-अलग तरीकों से आम नागरिकों को आतंकित करते रहते हैं। 

आतंकवाद का मुख्य उद्देश्य होता है समाज में हिंसा फैलाना। इसके लिए आतंकवादी देश के नागरिकों को निशाना बनाकर डर और खौंफ का वातावरण पैदा करते हैं। अपने गलत लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आतंकवादी गलत तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए वे लोगों पर बन्दूक, बम जैसे खतरनाक हथियारों से हमले करते हैं। जब आतंकवादियों को अपनी कोई बात जनता तक या फिर सरकार तक पहुंचानी होती है तो इसके लिए वे अखबार या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं। 

आतंकवाद पर निबंध 250 शब्दों में

आतंकवाद आज एक ऐसी चुनौती बन चुका है जिसकी वजह से लोगों की जिंदगी बहुत प्रभावित हो रही है। यह एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो वैश्विक स्तर पर लोगों को मानसिक तौर पर और बौद्धिक रूप से बहुत ज्यादा प्रभावित कर रही है। आतंकवाद का सहारा कुछ गलत और हिंसक लोगों के समूह के द्वारा धार्मिक या राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए किया जाता है। कई बार आतंकवाद का उपयोग व्यक्तिगत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। हमारे देश भारत में पहले आतंकवाद सिर्फ कश्मीर तक सीमित था लेकिन अब यह पूरे देश में फैलता जा रहा है। 

जो लोग आतंकवाद के समूह में होते हैं वे किसी भी कानून का पालन नहीं करते क्योंकि ऐसे लोग केवल आतंक फैलाने के लिए लोगों को भयभीत करते हैं। इसके लिए आतंकवादी निर्दोष लोगों की भीड़ पर जानलेवा हमले करते हैं। ऐसे हमले करके आतंकवादी सरकार पर दबाव डालते हैं जिससे कि उनकी मांगे पूरी की जा सकें। इसके लिए कभी वे भीड़ पर गोली चलाते हैं, कभी किसी हवाई जहाज का अपहरण कर लेते हैं, तो कभी किसी भीड़ वाले स्थान पर बम फोड़ देते हैं। 

इसीलिए आज आतंकवाद पूरी मानव जाति के लिए एक बहुत ही बड़ा खतरा बन गया है। यह एक ऐसी समस्या है जिसको बहुत सूझबूझ से और समझदारी से खत्म करना होगा। इसे स्थाई तौर से हटाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। इसके अलावा जनता को भी देश से आतंकवाद की जड़ों को काटने के लिए अपनी आंखें खुली रखनी होंगीं। 

आतंकवाद पर निबंध 500 शब्दों में

आज हमारे देश में आतंकवाद एक ऐसी बीमारी बन चुका है जो एक वृक्ष की तरह फैलता जा रहा है। कुछ लोग जो हिंसक प्रवृत्ति के होते हैं वो अपने गलत उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दंगा फसाद का सहारा लेते हैं। इसके लिए वे आम जनता को टारगेट करते हैं। सभी लोगों के बीच में भय का माहौल बनाया जाता है। आतंकवाद को अगर खत्म नहीं किया गया तो यह आने वाली पीढ़ियों को तबाह और बर्बाद करके रख देगा। ऐसा नहीं है कि सरकार आतंकवाद को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही। सरकार की काफी कोशिशों के बाद भी आतंकवाद को अभी तक खत्म नहीं किया जा सका है। 

आतंकवाद क्या है? 

आतंकवाद हमारे देश भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की एक ऐसी समस्या है जिसका सभी लोग बहुत सालों से सामना कर रहे हैं। यह एक ऐसा हिंसक व्यवहार होता है जो ज्यादातर राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। आतंकवाद बहुत सारे लोगों का एक समूह है जिसमें अधिकतर एक ही मानसिकता के लोग शामिल होते हैं। ऐसे लोग खुद तो गलत रास्ते पर चलते हैं बल्कि ये नवयुवकों को भी पथभ्रष्ट कर रहे हैं। 

आतंकवाद का मुख्य उद्देश्य?

आतंकवाद किसी भी कानून को या फिर नियम को बिल्कुल भी नहीं मानता। यह सिर्फ़ सरकार पर दबाव बनाने के लिए आम नागरिकों पर हमला करता है। इस तरह से आतंकवाद का मुख्य उद्देश्य किसी धार्मिक, राजनीतिक या फिर व्यक्तिगत लक्ष्य को प्राप्त करना होता है। इसके लिए आतंकवादी आमतौर पर बम ब्लास्ट, फायरिंग जैसी गतिविधियों का सहारा लेते हैं। आतंकवाद का सबसे मुख्य उदाहरण भारत में 26/11 का हमला है और इसके अलावा अमेरिका में 9/11 का आतंकवादी हमला भुलाया नहीं जा सकता। ये आतंकवादी हमले ऐसे थे जिन्होंने लोगों को चोट पहुंचाने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी अस्त-व्यस्त कर के रख दिया था। 

आतंकवाद को दूर करने के लिए समाधान

आतंकवाद को रोकना वैसे तो बहुत मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। इसके लिए अगर सभी लोग और सभी देश एकजुट होकर प्रयास करें तो आतंकवाद पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इसके लिए निम्नलिखित समाधान किए जा सकते हैं – 

  • सरकार को चाहिए कि वह आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ी से कड़ी निगरानी करवाएं और इसके लिए कड़े कानून बनाए जो कि प्रभावी ढंग से आतंकवादियों को सजा दे सके।
  • केवल सरकार आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकती। इसके लिए जनता को भी सरकार के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई करनी होगी। इसके अलावा सरकार को चाहिए कि अपने देश की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए।
  • भारत की जो सीमाएं अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगी हुई है वहां पर सरकार को नाकाबंदी करवानी चाहिए ताकि आतंकवादी सीमा पार करके देश में घुसने ना पाए।
  • इसके अलावा आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी देश के लोगों को और सरकार को मिलकर संकल्प करना होगा और आतंकवाद दुनिया में ना बड़े इसके लिए लगातार कोशिश करते रहना होगा।
  • सरकार को लोगों को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान चलाते रहना चाहिए जिससे कि लोग ऐसे लोगों की बातों में कभी भी ना आए जो कुछ पैसों का लालच देकर उन्हें अपने मतलब के लिए इस्तेमाल करते हैं।  

आगे पढ़ें:

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट जिसमें हमने आपको आतंकवाद पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में बताया। हम आशा करते हैं कि अब आप बहुत सरलता के साथ आतंकवाद पर निबंध कम शब्दों में या फिर ज्यादा शब्दों में लिख सकते हैं। यदि आपको यह सारी जानकारी उपयोगी लगी हो तो हमारे इस लेख को उन लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें जो आतंकवाद पर निबंध के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *