ये हैं 10 अजीबो-गरीब उत्तर कोरिया के नियम कानून

यकीन मानिए आप उन खुशनसीब लोगों में से एक हैं जो जब चाहे कहीं भी घूम सकते हैं, जैसा मन करे खा-पी सकते हैं, इन्टरनेट पर दोस्तों से चैटिंग कर सकते हैं, अपनी मनपसंद फिल्मे देख सकते हैं लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ इन सारी चीजों में आपको आज़ादी नही मिलेगी। खास तौर पर उत्तर कोरिया में, आज हम कुछ अनोखे उत्तर कोरिया के नियम कानून के बारे में बात  करने वाले हैं जो आपको हैरान कर देंगे।

आप बहुत ही खुशनसीब हैं क्योकि आप उत्तर कोरिया में नही रहते हैं।

अगर आप उत्तर कोरिया में रहते तो वहां के सनकी तानाशाह किम जोंग द्वारा आपकी रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर कई तरह के अजीबों-गरीब प्रतिबंध लगे होते।

आज हम आपको उत्तर कोरिया के नागरिकों पर वहाँ के राजा किम जोंग द्वारा लगाये गये उन्ही कुछ अनोखे प्रतिबंधों के बारे में बताएँगे जिनके बारे में जानकार आप हैरान हो जायेंगे।

ये हैं उत्तर कोरिया के ऐसे नियम कानून जो आपको हैरान कर देंगे

#1. नीले रंग का जींस नही पहन सकते

north-korea-ke-kanoon

आप नार्थ कोरिया में जींस तो पहन सकते हैं लेकिन आपको नीले रंग से बचना होगा क्योकि ब्लू जींस पर उत्तर कोरिया में बैन है|

#2. धर्म और आस्था से दूर रहें

religion symbols

उत्तर कोरिया अपने आप को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बताता है लेकिन धर्म के प्रचार प्रसार करने पर मौत की सजा मिल सकती है| वहां के लोगों के धर्म के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा नही जा सकता|

#3. विदेश जाकर छुट्टियाँ नही मना सकते

Holiday Vacation

नार्थ कोरियन लोगों को विदेशों में घूमने-फिरने की आज़ादी नही है | ऐसा करना वहाँ के लिए मानवाधिकार का उल्लंघन माना जाता है | जहाँ तक हो सके वहां के लोगों को बाहर की दुनिया से दूर रखा जाता है |

#4. इन्टरनेट और इंटरनेशनल कॉल्स

mobile phones in north korea

© wikimedia

उत्तर कोरिया में लगभग 10 लाख लोगों के पास मोबाइल की सुविधा है लेकिन वे देश के बाहर लोगों से बात नही कर सकते | इन्टरनेट के उपयोग में भी कई तरह की सीमायें हैं |

#5. कार खरीदना लगभग मुश्किल है

Car in North Korea

© Roman Harak/flickr

आम नागरिक के कार खरीदना बहुत ही मुश्किल काम है और इसकी सबसे बड़ी वजह महंगाई है | वहां सिर्फ आधिकारी और VIP लोग ही कार खरीद सकते हैं | यहाँ तक की साइकिल खरीदना भी आसान नही | वहां की साइकिलों पर भी नंबर प्लेट लगे होते हैं|

#6. टीवी चैनल

tv

वहां आधिकारिक रूप से सिर्फ 4-5 टीवी चैनल्स हैं | कोई भी प्राइवेट न्यूज़ चैनल नही है | खबरों के लिए सिर्फ सरकारी चैनल है जिसपर सिर्फ वही खबरें दिखाई जाती हैं जो किम जोंग दिखाना चाहता है|

#7. जमीन-जायदाद नही खरीद सकते

Real estate

नार्थ कोरिया में जमीन और प्रॉपर्टी पर पूरा हक वहां की सरकार का होता है इसलिए इनकी खरीदी बिक्री मुमकिन नही है|

#8. हेयर स्टाइल पहले से तय

North Korea Hairstyle

©julia_e/flickr

आपको जानकर हैरानी होगी की उत्तर कोरिया के महिलाओं और पुरुषों का हेयर स्टाइल कैसा होगा यह भी पहले से तय किया गया है इसके अलावा बालों में कलर भी नही किया जा सकता |

#9. विदेशियों को तस्वीरें लेने की अनुमति नही है

photographer

यदि कोई विदेशी व्यक्ति उत्तर कोरिया पहुँच जाए तो वह वहाँ किसी भी जगह की तस्वीर नही ले सकता और न ही किसी स्थानीय निवासी से बातचीत कर सकता है|

#10. एप्पल, सोनी, माइक्रोसॉफ्ट की कोई प्रोडक्ट नही मिलेगी

apple devices

जैसा की हमने पहले ही बताया की नार्थ कोरिया दुसरे देशों से हमेशा दूरी बनाने की कोशिश करता है और इसलिए यहाँ आपको एप्पल, सोनी जैसी कंपनियों के डिवाइस नही मिलेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *