10 Lines On Tomato In Hindi | टमाटर पर 10 लाइन वाक्य

लाल-लाल टमाटर हम सबने खाया है। यह दिखने में जितनी खूबसूरत होती है खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको टमाटर पर कुछ वाक्य देने वाले हैं जिनका उपयोग कर आप स्कूल में पूछे जाने वाले सवाल जैसे: टमाटर पर पांच वाक्य, टमाटर के बारे में 10 लाइन लिखिए, write 10 lines on tomato in Hindi आदि का जवाब लिख पायेंगे।

10 Lines On Tomato In Hindi

10 Lines On Tomato In Hindi

  1. पके हुए टमाटर का रंग लाल होता है जबकि कच्चे टमाटर का रंग हरा होता है।
  2. टमाटर का स्वाद खट्टा होता है।
  3. टमाटर का उपयोग ज्यादातर सब्जी और चटनी के रूप में किया जाता है।
  4. टमाटर को अन्य सब्जियों में भी डाला जाता है इससे उसका स्वाद बढ़ जाता है।
  5. टमाटर दुनियाभर में सबसे अधिक उपयोग होने वाली सब्जियों में से एक है।
  6. टमाटर का सेवन हमारे सेहत के लिए लाभकारी है।
  7. टमाटर का पौधा बेल की तरह होता है।
  8. टमाटर में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है।
  9. टमाटर के पौधे पर पीले रंग के फूल भी खिलते हैं।
  10. दुनिया के लगभग सभी देशों में टमाटर की खेती की जाती है।

टमाटर पर 10 लाइन वाक्य

  1. टमाटर को सब्जी के अलावा सूप, चटनी, सलाद और टोमेटो केचप के रूप में भी खाया जाता है।
  2. टमाटर के अंदर छोटे-छोटे बीज भी पाए जाते हैं।
  3. जलवायु के अनुसार टमाटर की खेती पूरे वर्ष की जा सकती है।
  4. वैज्ञानिकों के अनुसार टमाटर एक फल है न की सब्जी।
  5. टमाटर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए इसे खाना स्वास्थ्यवर्धक है।
  6. टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस व विटामिन सी पाये जाते हैं।
  7. टमाटर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
  8. नाश्ते में टमाटर की चटनी का उपयोग हर जगह होता है।
  9. टमाटर हमारे चहरे और त्वचा के लिए फायदेमंद है।
  10. टमाटर से पाचन शक्ति बढती है और यह मोटापा घटाने में भी मदद करता है।

टमाटर पर लिखे गये ये वाक्य आपको कैसे लगे? इसका उपयोग कर आप 10 lines on tomato in Hindi लिख पायेंगे।

आगे पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *