आपको जानकर हैरानी होगी की दरियाई घोड़े को तैरना नही आता। 

ये विशालकाय शरीर की वजह से पानी में तैर नही पाते लेकिन ये अपना ज्यादातर समय पानी में ही गुजारते हैं।  

ये पानी में आगे बढ़ने के लिए तैरते नही हैं बल्कि अपने पैरों से जमीन को धक्का देते हैं। ये पानी के अंदर काफी देर तक बिना साँस लिए रह सकते हैं। 

हिप्पोपोटामस दिखने में भले ही प्यारे लगते हों लेकिन ये बहुत ही खतरनाक होते हैं। ये अपने इलाके में आने वाले किसी भी जीव पर हमला कर देते हैं। 

यदि आप हिप्पो को जम्हाई लेते हुए देखते हैं या उसके हसने की आवाज सुनते हैं तो समझ जाइए यह खतरे की घंटी है और कभी भी हमला हो सकता है। 

हिप्पो खतरनाक होते हैं लेकिन आपको आश्चर्य होगा की यह जानवर पूरी तरह शाकाहारी होता है

भारी भरकम शरीर की वजह से इनपर कोई अन्य जीव हमला नही करता है और इन्हें किसी भी शिकारी जानवर से ज्यादा खतरा नही होता। 

दरियाई घोड़े और व्हेल मछली का आपस में बहुत ही करीबी रिश्ता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों के अनुसार सूअर से इनका दूर का रिश्ता है। 

हिप्पो का शरीर बहुत भारी होता है और पैर छोटे होते हैं लेकिन फिर भी ये 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं। 

इनके शरीर के उपर के हिस्से की चमड़ी इतनी मोटी होती है की यह बुलेटप्रूफ की तरह होता है। 

पढ़िए: दरियाई घोड़े की 20 रोचक जानकारी पूरा पढने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें