पृथ्वी के बारे में 35 रोचक जानकारी – Amazing Facts about Earth in Hindi

पूरे ब्रम्हांड में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ की जलवायु कुछ इस तरह से है की हम जैसे जीव जंतु सालों साल से यहाँ जीते आ रहें हैं लेकिन हमेशा से ऐसा नही था, आज का अनुकूल वातावरण अरबों सालों से हो रहे लगातार बदलाव का असर है।

हमारी धरती अपने-आप में कई सारे रहस्यों को समेटे हुए है ऐसे में कुछ तथ्य ऐसे भी हैं जिनपर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल है। आज हम आपको पृथ्वी के बारे में जानकारी और इससे जुड़े कुछ ही ऐसे रोचक तथ्यों (Facts about earth in Hindi) की जानकारी देना चाहते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता।

पृथ्वी से जुड़ी 35 रोचक जानकारी – Facts about Earth in Hindi

1. वैज्ञानिकों के अनुसार हमारी पृथ्वी 450 करोड़ साल पुरानी है।

2. पृथ्वी के कोर यानि बीच में इतना सारा सोना है की उससे पूरी धरती के सतह को 1.5 फीट मोटी परत से ढंका जा सकता है।

3. हम इंसानों के जन्म से पहले इस धरती पर 15 करोड़ साल तक डायनासोर का राज था लेकिन एक भयानक उल्कापिंड के पृथ्वी पर गिरने से चारों तरफ तबाही मच गयी जगह-जगह आग लग गयी और अम्ल की वर्षा
होने लगी जिसकी वजह से सारे डायनासोर मारे गये।

4. क्या आपको पता है जब धरती पर पेड़ नही पाए जाते थे तब यहाँ पेंड़ जितने बड़े मशरूम हुआ करते थे।

5. सबको पता है की सूर्य का तापमान बहुत ज्यादा है लेकिन क्या आपको पता है की पृथ्वी के अंदर का तापमान भी सूरज की गर्मी के बराबर होता है।

6. भले ही हमें लगता है की हम स्थिर हैं लेकिन हमारा पृथ्वी लगातार इतनी तेज गति से सूरज के चक्कर लगा की यह सिर्फ एक घंटे में 107,000 किलोमीटर का सफ़र तय कर लेता है।

7. हम सबको पता है की पृथ्वी का सबसे ऊँचा पहाड़ माउंट एवेरेस्ट है और इसकी ऊंचाई हर साल 4 मिलीमीटर बढ़ जाती है लेकिन एक दिन ऐसा आयेगा की नंगा पर्वत पृथ्वी की सबसे ऊँची चोंटी होगी क्योंकी इसकी ऊंचाई 7 मिलीमीटर प्रति वर्ष बढ़ रही है।

8. पृथ्वी पर उपस्थित अनुमानित 80% जीव छह पैर वाले होते हैं।

9. पृथ्वी एक इकलौता ग्रह जहाँ पानी ठोस, तरल और भाप तीनों रूपों में पाया जाता है।

Amazing Facts about Earth in Hindi (10-20)

10. पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने में 24 घंटे नही बल्कि 23 घंटे, 56 मिनट और 4 सेकंड्स लगते हैं।

11. आपको यह जानकार हैरानी होगी की धरती पर एक साल में 365 दिन नही बल्कि 365.2564 दिन होते हैं और इसलिए हर 4 साल में फरवरी महीने में 28 की जगह 29 दिन होते हैं इसे लीप वर्ष (leap year) या अधिवर्ष भी कहा जाता है।

12. आपने बरसात के दिनों में बिजली गिरते हुए जरुर देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है धरती पर हर दिन लगभग 432,000 बार बिजली गिरती है।

13. धरती पर कहीं न कहीं हर दिन 10 से 20 ज्वालामुखी फटते हैं।

14. पृथ्वी पर लगभग 87 लाख जीव-जंतु पाए जाते हैं जिनमे से 22 लाख प्रजातियाँ समुद्र में पाए जाते हैं। धरती पर जीवों की संख्या और भी हो सकती है क्योंकि ऐसा माना जाता है की 80% जीवों के बारे में अब तक हमें कोई जानकारी नही है।

15. 70 करोड़ साल पहले पूरी धरती बर्फ से ढकी गुई थी

16. धरती का लगभग 70% हिस्सा पानी से ढका हुआ है जिसमे से 96% पानी समुद्र के रूप में मौजूद है।

17. अगर चन्द्रमा नही होता तो हमारी धरती पर सिर्फ 6 घंटे का दिन होता।

18. क्या आप जानते हैं पृथ्वी के घूमने की रफ़्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। हर 100 साल में इसकी रफ़्तार लगभग 2 मिलीसेकंड्स कम हो जाती है।

19. आपको जानकर हैरानी होगी की उत्तरीय ध्रुव में समुद्र के निचे कोई भी ठोस जमीन नही है वहां सिर्फ बर्फ की चट्टानें हैं जो की गर्मियों में पिघलतीं हैं और सर्दियों में जम जातीं हैं।

Amazing Information about Earth in Hindi (20-30)

20. धरती पर उपलब्ध पीने योग्य पानी का 68% हिस्सा स्थाई रूप से बर्फ में बदल गया है जो की ग्लेशियर के रूप में मौजूद है।

21. वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि पृथ्वी की जलवायु हमेशा स्थिर नही रहेगी यह अगले कुछ अरब वर्षों में खत्म हो जायेगी।

22. धरती पर रिकॉर्ड किया गया अब तक का सबसे गर्म तापमान 57.8 °C है जो की सन 1922 में लीबिया के अजीजिया में नापा गया था।

23. अगर अंटार्कटिका में सभी बर्फ पिघल जाए तो पृथ्वी पर समुद्र का स्तर लगभग 60 मीटर (200 फीट) बढ़ जाएगा।

24. पृथ्वी पर जितने रेत के कण हैं इस ब्रम्हांड में उनसे कई गुना ज्यादा तारे पाए जाते हैं।

25. पृथ्वी पर सबसे शुष्क जगह चिली के अटाकामा रेगिस्तान है। इसके कुछ हिस्सों में अभी तक बारिश दर्ज नहीं की गई है।

26. यहां पृथ्वी पर लगभग 3 ट्रिलियन पेड़ हैं, या हम कह सकते हैं प्रति व्यक्ति लगभग 422 पेड़ हैं। हालांकि, मानव सभ्यता की शुरुआत के बाद से धरती पर पेड़ों की संख्या लगभग आधा हो गई है। हर साल मानव गतिविधि के कारण 15 अरब से अधिक पेड़ काट दिए जाते हैं।

27. पानी की दस बूंदों में पानी के अणुओं की संख्या ज्ञात ब्रह्मांड के सभी सितारों के बराबर है।

28. जानकारों के मुताबिक अगर पृथ्वी पर एक छोर से छोर तक जाने वाली कोई सुरंग होती तो उससे आप-पार होने में सिर्फ 42 मिनट लगते।

29. पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति की वजह से यहाँ कोई भी पर्वत 15000 मीटर से ऊँचा नही हो सकता।

30. धरती के चुम्बकीय ध्रुवों और ओजोन परत हमारे लिए सुरक्षा कवच का काम करतीं हैं इनकी वजह से ही घातक सौर हवाएं हम तक नही पहुँच पातीं।

पृथ्वी के बारे में हैरान करने वाली जानकारी

31. क्या आपको पता है पृथ्वी का core यानि केंद्र सूर्य के सतह से भी ज्यादा गर्म है। इस जनकारी पर विश्वास करना मुश्किल है लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार यह बिलकुल सच है।

32. जानकारों के मुताबिक इस शताब्दी के अंत तक समुद्र के पानी का स्तर 2 फुट तक बढ़ जाएगा। ऐसी धरती जो समुद्र के आसपास है वो डूब जायेंगे।

33. बादलों की वजह से धरती का तापमान नियंत्रित रहता है।

34. धरती की सतह और पृथ्वी के कोर (केंद्र) के बीच की दूरी मात्र 3000 किलोमीटर है।

35. ब्रम्हांड में जितने तारे हैं उससे कहीं ज्यादा धरती पर वायरस मौजूद हैं।

कुछ अन्य रोचक जानकारियां:

आपको धरती के बारे में ये रोचक जानकारी (Facts and information about earth in Hindi) कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

Leave a Reply